फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Private schools remained open after school holidays due to heat

Jind News: गर्मी के कारण स्कूल में छुट्टी के बाद खुले रहे निजी स्कूल

Tue, 21 May 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 21 May 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Private schools remained open after school holidays due to heat
जींद। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण शिक्षा विभाग के निर्देशों पर बाल वाटिका से आठवीं कक्षा तक स्कूलों की छुट्टी करने के निर्देश डीसी ने जिला शिक्षा विभाग को दिए थे। इसके बावजूद भी सोमवार को जिलेभर में दर्जनों निजी स्कूल बाल वाटिका से आठवीं कक्षा खुले रहे। इसकी सूचना मिलने पर शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई और स्कूलों का दौरा कर बंद करवाया।
विज्ञापन


लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण छोटे विद्यार्थियों को बीमार होने से बचाने के लिए डीसी ने यह निर्देश जारी किए थे। इन निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग ने भी सभी स्कूलों को निर्देश दिए, लेकिन अधिकतर स्कूलों को छुट्टी की जानकारी देरी से मिलने के कारण स्कूल खुलने का बहाना बनाया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूलों में जाकर कक्षाओं की जांच की तो कई स्कूलों में बाल वाटिका से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी मिले। इस पर स्कूल संचालकों ने जानकारी नहीं होने का बहाना बनाया। इन स्कूल संचालकों को जिला मौलिक शिक्षा विभाग की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि अगर मंगलवार को किसी निजी स्कूल में बाल वाटिका से आठवीं कक्षा तक विद्यार्थी मिले तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। शहर के अलावा, पिल्लूखेड़ा खंड, सफीदों, जुलाना, उचाना, अलेवा, नरवाना में स्कूल खुले थे।
विज्ञापन

तापमान 45 डिग्री तक जाने के कारण गर्मी से छोटे विद्यार्थियों के बीमार होने का ज्यादा डर रहता है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी सुबह 11 बचे से चार बजे तक आमजन को मकानों के अंदर रहने की गाइडलाइन जारी की हुई है। भयंकर गर्मी में छोटे बच्चों व बुजुर्गों के बीमार होने का अधिक डर रहता है। इसको देखते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने गर्मी में 24 मई तक छुट्टियां करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को छुट्टी का काम देना भी बना बहाना

शहर में कई स्कूल खुले मिले तो शिक्षा विभाग की टीम ने मौके पर जाकर कार्रवाई की बात कही। इसमें कई स्कूल संचालकों ने तो जानकारी नहीं होने की बात कही। इसके अलावा कई स्कूल संचालकों ने छोटे बच्चों को छुट्टी का काम देने का बहाना बनाया और दोपहर 12 बजे तक छुट्टी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद शिक्षा विभाग की टीम ने स्कूलों की छुट्टी करवाई और बच्चों को घरों पर वापस भेजा।


लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए 24 मई तक बाल वाटिका से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की छुट्टियां की गई हैं। सोमवार को पहले दिन कुछ निजी स्कूल खुले होने की सूचना मिली थी। जिनको मौके पर जाकर बंद करवाया गया। अगर मंगलवार को भी स्कूल खुले मिले तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। गर्मी में छोटे बच्चों के बीमार होने का डर होता है। इसके लिए डीसी ने पत्र जारी किया है। -सुभाष वर्मा डीईईओ जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed