{"_id":"65feb2095c2c9147d0000934","slug":"private-bus-operators-charging-full-fare-from-elderly-people-jind-news-c-199-1-sroh1006-114740-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बुजुर्गों से पूरा किराया वसूल रहे निजी बस संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बुजुर्गों से पूरा किराया वसूल रहे निजी बस संचालक
Sat, 23 Mar 2024 04:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:12 PM IST
विज्ञापन
जींद। निजी बस संचालक सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बुजुर्गों से पूरा किराया वसूला जा रहा है। विरोध करने पर धक्का-मुक्की की जाती है। इस तरह की घटनाएं एक दिन नहीं बल्कि हर रोज होती है। कई बार तो बुजुर्गों को बीच रास्ते बस से उतार दिया जाता है। ऐसे में बुजुर्गों को न तो सरकार की योजना का लाभ और न ही परिवहन समिति की बसों की सुविधा मिल रही है। ऐसे निजी बस संचालकों की शिकायत अब आरटीए कार्यालय में की जाएगी।
शुक्रवार को भी ऐसा ही वाक्य हुआ। नरवाना से जींद आने वाली निजी बस शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पटियाला चौक पहुंची। इसके बाद वह सफीदों गेट पर पहुंचने के बाद कुछ यात्री उतरे और वहां से एक 70 वर्षीय व्यक्ति बस में सवार हुआ। कुछ ही देर बाद उसके पास परिचालक पहुंचा और उससे टिकट लेने को कहा। इस पर बुजुर्ग ने नया बस अड्डे तक जाने की बात करते हुए आधी टिकट देेने को कहा। इस पर परिचालक ने कहा कि आधी टिकट नहीं पूरी टिकट लगेगी। इस पर बुजुर्ग ने कहा कि उसके पास आधे किराये वाला कार्ड है लेकिन परिचालक ने कार्ड देखने से भी मना कर दिया।
परिचालक ने कहा कि शहर में कोई भी हो, उनसे ऑटो से कम किराया नहीं लिया जाएगा। इसके बाद बुजुर्ग ने परिचालक को पूरा किराया दे दिया। जब इस मामले बारे यात्रियों ने एतराज किया तो निजी बस के परिचालक ने उन्हें भी धमका दिया और कहा कि शहर में वह पूरा किराया लेंगे। चाहे इसके लिए वह किसी को भी शिकायत करें। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने बुजुर्गों को रोडवेज तथा परिवहन समिति की बसों में कम किराये में बेहतर सुविधा देेने के उद्देश्य से योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत महिला को 60 साल और पुरुष को 65 साल की उम्र के बाद रोडवेज तथा परिवहन समिति की बसों में आधे किराये की छूट देेने का प्रावधान है लेकिन निजी बस संचालक सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाकर अपनी मनमानी करते हुए बुजुर्गों से पूरा किराया वसूल रहे हैंं।
विज्ञापन
आरटीए कार्यालय में शिकायत करेंगे बुजुर्ग
निजी बसों में दिन-प्रतिदिन बुजुर्गों के साथ कम किराये को लेकर अक्सर दुव्यर्वहार की घटनाएं होती रहती है। खासकर शहर में सफर के दौरान बुर्जुगों को ऐसी परेशानी होती है। निजी बसों में रोज-रोज हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर बुजुर्ग अब आरटीए कार्यालय में शिकायत करेंगे। इसको लेकर वह अगले सप्ताह निजी बस संचालकों की शिकायत देंगे। यदि आरटीए कार्यालय की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो डीसी को शिकायत दी जाएगी।
उनके पास अभी तक इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। बुजुर्गों से बसों में आधा किराये का प्रावधान है। यदि किसी भी निजी बस संचालक के खिलाफ सफर के दौरान बुजुर्गों से पूरा किराया लेने की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-संजीव कुमार, मोटर व्हीकल अधिकारी, जींद