फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Prime Minister Modi will visit Jind on 17th to flag off the country's first hydrogen train.

Jind News: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने 17 को जींद आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

Mon, 06 Jul 2026 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Modi will visit Jind on 17th to flag off the country's first hydrogen train.
जींद। देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद आएंगे। इसको लेकर जींद में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए रविवार को जिला प्रशासन ने रैली स्थल और हेलीपैड के लिए संभावित स्थानों का निरीक्षण किया। सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह जींद पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मंगलवार को केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के जींद पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जींद में समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में मंत्री कृष्ण बेदी, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और जिले के भाजपा विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। मंत्री कृष्ण बेदी ने 17 को प्रधानमंत्री के जींद आने की पुष्टि की है। इधर, रविवार दोपहर बाद डीसी, पुलिस अधीक्षक और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से संभावित स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हेलीपैड के लिए पुलिस लाइन, नए बस स्टैंड के सामने स्थित मैदान तथा हवेली रेस्टोरेंट के सामने एक रोहतक रोड पर जांच की। इसके अलावा एकलव्य स्टेडियम के आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

रेलवे स्टेशन और हाइड्रोजन प्लांट की सुरक्षा व व्यवस्थाओं की समीक्षा
पिछले कुछ दिनों में रेलवे के महाप्रबंधक, डीआरएम, आईजी, डीसी और एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी रेलवे स्टेशन, हाइड्रोजन प्लांट और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर चुके हैं। कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, प्रवेश और निकास मार्ग सहित सभी पहलुओं का बारीकी से आकलन किया जा रहा है।
विशेष ट्रैफिक प्लान और आपात सेवाओं की व्यापक तैयारी शुरू
प्रशासन अभी से यातायात व्यवस्था के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार करने में लगा है। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम, आपदा प्रबंधन दल तथा बिजली-पानी जैसी आवश्यक सेवाओं की वैकल्पिक व्यवस्था को भी निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री के काफिले के मार्ग पर सुरक्षा घेरा मजबूत करने के लिए सभी व्यवस्थाओं पर काम शुरू हो गया है।

बाक्स
प्रधानमंत्री के 17 जुलाई के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज तीन बजे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। प्रशासन अपने स्तर पर प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरी तैयारियों में लगा हुआ है। -प्रदीप कौशिक एडीसी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article