फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Preparations tested by conducting mock drills in the school

Jind News: विद्यालय में मॉक ड्रिल कर परखी तैयारी

Sat, 08 Aug 2026 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Preparations tested by conducting mock drills in the school
05जेएनडी06: मॉक डि्रल के दौरान घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस में लेकर जाते हुए। स्रोत: प्रशासन
जींद। राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा अभ्यास के तहत शुक्रवार को फायर इमरजेंसी से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। यह अभ्यास डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुआ।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल में आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। इसके बाद विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षित निकासी कराई गई। घायलों के रेस्क्यू और विभागों के बीच आपातकालीन समन्वय का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे स्कूल में फायर इमरजेंसी का सायरन बजते ही आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र सक्रिय हो गया। घटना की सूचना डीसी कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस, फायर, स्वास्थ्य विभाग और होमगार्ड सहित संबंधित विभागों को अलर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन योजना के अनुसार विद्यार्थियों और स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। आग की चपेट में आए काल्पनिक घायलों को रेस्क्यू किया गया। गंभीर घायलों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार देने की प्रक्रिया भी अपनाई गई। मॉक ड्रिल करीब 10 मिनट में पूरी हुई।
सीटीएम मोनिका रानी ने बताया कि अभ्यास का उद्देश्य आपदा के समय त्वरित और बेहतर समन्वय स्थापित करना है। ऐसे अभ्यास राहत और बचाव कार्यों को प्रभावी बनाते हैं।

विद्यार्थियों और स्टाफ को आपात स्थिति में संयम रखने और सुरक्षित निकासी के निर्देश दिए गए। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी, प्राचार्य नरेंद्र सिंह, होमगार्ड सेंटर कमांडेंट अनिल कुमार और एनसीसी लेफ्टिनेंट पंकज बत्रा मौजूद रहे।

05जेएनडी06: मॉक डि्रल के दौरान घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस में लेकर जाते हुए। स्रोत: प्रशासन

05जेएनडी06: मॉक डि्रल के दौरान घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस में लेकर जाते हुए। स्रोत: प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed