{"_id":"699ca1ad8d2462d159040311","slug":"preparations-are-underway-to-provide-canal-water-to-every-household-illegal-connections-will-be-tightened-jind-news-c-199-1-sroh1009-148995-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हर घर तक नहरी पानी पहुंचाने की तैयारी तेज, अवैध कनेक्शनों पर कसा जाएगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हर घर तक नहरी पानी पहुंचाने की तैयारी तेज, अवैध कनेक्शनों पर कसा जाएगा शिकंजा
विज्ञापन
जींद। शहर के प्रत्येक घर तक नहरी पानी उपलब्ध कराने के लक्ष्य को लेकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। एक ओर बड़ौदी गांव में बड़े जलघर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर में पेयजल व सीवरेज कनेक्शनों को वैध बनाने के लिए घर-घर सर्वे किया जा रहा है।
विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने नेता जी कॉलोनी में सर्वे टीमों के कार्य का निरीक्षण किया और अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विभाग और जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की टीमें स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से हर घर का कनेक्शन सत्यापन कर रही हैं।
उपभोक्ताओं से आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, पेयजल नल का फोटो व अन्य दस्तावेज लेकर विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है, ताकि सभी कनेक्शनों का रिकॉर्ड अपडेट हो सके। नए कनेक्शनों को नियमित करने की प्रक्रिया भी साथ-साथ चलेगी।
विज्ञापन
खंड समन्वयक दिनेश मलिक ने बताया कि सर्वे के साथ-साथ जल संरक्षण और बिल रिकवरी को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उपभोक्ताओं को जरूरत अनुसार पानी उपयोग करने, नल पर टेप लगाने और समय पर ऑनलाइन बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
31,970 कनेक्शन वैध, हजारों अवैध
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, शहर में 31,970 पेयजल एवं सीवरेज कनेक्शन वैध हैं जबकि हजारों अवैध कनेक्शनों को चिन्हित कर नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
बड़ौदी में जलघर निर्माण कार्य जारी
कार्यकारी अभियंता एवं नोडल अधिकारी भानु प्रकाश शर्मा ने बताया कि बड़ौदी में जलघर निर्माण कार्य प्रगति पर है। नरवाना के पास से भाखड़ा नहर का पानी लाकर जींद शहर को नहरी जल आपूर्ति दी जाएगी। अधिकारियों की ओर से समय-समय पर साइट का निरीक्षण कर योजना को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।