फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Premlata is preparing land for herself in Uchana

Jind News: उचाना में अपने लिए जमीन तैयार कर रहीं प्रेमलता

Sun, 11 Jun 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Premlata is preparing land for herself in Uchana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। उचाना कलां विधानसभा से 2019 में भाजपा के चुनाव चिह्न पर दुष्यंत चौटाला से हार चुकी पूर्व विधायक प्रेमलता एक बार फिर अपने लिए जमीन तैयार कर रही हैं। दुष्यंत चौटाला ने उनको लगभग 47 हजार वोटों से हराया था। 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रेमलता ने तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने उचाना कलां विधानसभा के गांवों में सखी-सहेली कार्यक्रम चलाया हुआ है, जिसके माध्यम से वह महिलाओं के मन की बात जान रही हैं।

रविवार को प्रेमलता ने अपने सखी-सहेली कार्यक्रम के तहत घोघड़ियां, कुचराना कलां व कुचराना खुर्द गांवों का दौरा किया। प्रेमलता के निशाने पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रहे। प्रेमलता ने कहा कि जब वह विधायक थीं, तब बिना भेदभाव के विकास कार्य हर गांव में करवाए गए थे। उन्होंने अनेक विकास कार्य शुरू करवाए थे, लेकिन अब यहां से मौजूदा विधायक इन कामों को पूरे नहीं होने दे रहे हैं। साढ़े तीन साल के कार्यकाल में कोई भी विकास कार्य उचाना में नहीं हुआ है। जो व्यक्ति अपने परिवार का नहीं हो सकता, वह आप लोगों को कैसे हो सकता है। उचाना में उपमुख्यमंत्री ने जो कार्यालय खोला है, वहां पर जो निजी सचिव हैं, वह भी उचाना के नहीं हैं, इससे साफ है कि उचाना के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उचाना के लोगाें को अब इन पर विश्वास नहीं रहा। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। देश आज विकास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed