{"_id":"6acd324ee500cb18f806c99b","slug":"pregnant-womens-confidence-in-naguran-phc-increases-with-more-than-25-deliveries-in-august-september-jind-news-c-199-1-sroh1009-161988-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नगूरां पीएचसी में बढ़ा गर्भवतियों का भरोसा, अगस्त-सितंबर में 25 से अधिक डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नगूरां पीएचसी में बढ़ा गर्भवतियों का भरोसा, अगस्त-सितंबर में 25 से अधिक डिलीवरी
विज्ञापन
12जेएनडी06 : डॉ. दीक्षा यादव चिकित्सा प्रभारी नगूरां।
जींद। नगूरां। गांव नगूरां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) आसपास के गांवों की गर्भवतियों के लिए राहत का केंद्र बन रहा है। केंद्र में प्रसव की सुविधा उपलब्ध होने से महिलाओं को डिलीवरी के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाना नहीं पड़ा रहा। अगस्त और सितंबर में यहां प्रसव का आंकड़ा 25 के पार पहुंच गया है।
पीएचसी नगूरां प्रदेश में कायाकल्प पुरस्कार हासिल कर अपनी पहचान बना चुका है। अब प्रसव सेवाओं में बढ़ोतरी भी केंद्र की उपलब्धियों में जुड़ गई है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. दीक्षा यादव ने बताया कि केंद्र में सुरक्षित प्रसव के लिए प्रशिक्षित स्टाफ और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। गर्भवतियों की समय पर जांच करने के साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया जा रहा है। महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
नजदीक में सुविधा मिलने से महिलाओं को राहत
ब्लॉक समिति चेयरमैन राहुल ने कहा कि नगूरां पीएचसी में डिलीवरी की सुविधा शुरू होने से गांव और आसपास के क्षेत्र की महिलाओं को लाभ मिल रहा है। प्रसव पीड़ा के दौरान नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध होने से समय पर चिकित्सा सेवाएं प्राप्त करना आसान हुआ है। सुविधाओं का विस्तार होने से ग्रामीणों को सामान्य इलाज के लिए भी दूर जाने की जरूरत कम होगी। गांव की सरपंच मोनिका ने प्रसव की संख्या बढ़ने का श्रेय चिकित्सा प्रभारी और स्वास्थ्य कर्मचारियों की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं से भी मिल रहा लाभ
डॉ. दीक्षा यादव ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव और बेहतर देखभाल के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और गर्भावस्था के दौरान निशुल्क जांच जैसी सुविधाएं शामिल हैं। प्रत्येक महीने की नौ तारीख को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच की जाती है। इससे उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की समय रहते पहचान कर विशेष देखभाल की जा सकती है।
12जेएनडी06 : डॉ. दीक्षा यादव चिकित्सा प्रभारी नगूरां।
12जेएनडी07: नगूरां पीएचसी का भवन। ग्रामीण