फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   pregnant woman died under suspicious circumstances

Jind News: गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 28 May 2023 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 28 May 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
pregnant woman died under suspicious circumstances
नरवाना। गांव खरकबूरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक चार महीने की गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता की गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने सूचना पाकर शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल नरवाना में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। यहां परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। बाद में उचाना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। इसके बाद परिजन मान गए और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अपने गांव कैथल जिले के गांव मटोर ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में कैथल जिले के गांव मटोर निवासी राजकुमार ने कहा कि उसके छोटे भाई होशियार सिंह की दो बेटी मंजू व पूनम की शादी गांव खरकबूरा में 23 मई 2021 को की थी। मंजू की शादी राकेश के साथ की थी। शादी के करीब 20-25 दिन बाद मंजू जब अपने गांव मटोर आई थी उसने कहा कि उसकी ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। राजकुमार ने कहा कि इसके बाद दो-तीन बार इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई। पंचायत के बावजूद राकेश, उसके पिता चांदीराम, मां सरोज व भाई खुशीराम व सुशील बाज नहीं आए। राजकुमार ने कहा कि उसकी भतीजी मंजू चार महीने की गर्भवती थी, जिसके बावजूद उसकी ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को लगभग चार बजे उनके पास उनकी दूसरी भतीजी पूनम को फोन आया और उसने बताया कि उसकी ससुराल के लोग मंजू को तंग कर रहे हैं तथा उसका गला घोंट रहे हैं। राजकुमार ने आरोप लगाया कि जब वह पहुंचे तो मंजू का नागरिक अस्पताल उचाना में दाखिल करवाया गया था तथा उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। उचाना थाना प्रभारी रविंद्र धनखड़ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल नरवाना में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन
नरवाना के नागरिक अस्पताल में परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया और पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। काफी देर तक थाना प्रभारी रविंद्र धनखड़ परिजनों को समझाते रहे और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन मान गए और पोस्टमार्टम के बाद शव को मटोर गांव अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

बॉक्स
पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर राकेश, चांदीराम, सरोज, खुशीराम व सुशील के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
--रविंद्र धनखड़, थाना प्रभारी उचाना।
फोटो कैप्शन
27जेएनडी27 : नागरिक अस्पताल नरवाना में पहुंचे मृतका के परिजन। संवाद
27जेएनडी28 : पोस्टमार्टम कार्रवाई के दौरान कागजातों पर हस्ताक्षर करते मृतका के परिजन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed