फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   pradarasan on road

थुआतपा के लोगों ने शहर में किया प्रदर्शन

Fri, 05 Jun 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 गांव जामनी में एक सप्ताह पहले युवक अमित की संदिग्ध मौत के मामले की निष्पक्षता से जांच कराने की मांग को लेकर थुआ तपा के दर्जनभर गांवों के लोगों ने शहर में प्रदर्शन किया।

 लोगों ने आरोप लगाया कि युवक अमित ने अपने माता-पिता और रिश्तेदारों द्वारा प्रताड़ित करने से परेशान होकर आत्महत्या की। जबकि उसके परिजनों ने साजिश के तहत उसकी पत्नी पर हत्या के आरोप लगाकर फंसाया है।
विज्ञापन


इसलिए मामले की निष्पक्षता से जांच कराई जाए और जेल में बंद मृतक की पत्नी सोनिया को रिहा किया जाए। बाद में लोग लघु सचिवालय के बाहर पहुंचकर डीएसपी कुलवंत बिश्नोई को ज्ञापन सौंपा। डीएसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक भाग सिंह छातर और थुआ तपा के प्रधान ओमकुमार ने किया।
गांव छातर निवासी होशियार सिंह ने डीएसपी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि कई वर्ष पहले उसकी बेटी सोनिया की गांव जामनी निवासी अमित के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उसके दमाद अमित व उसकी बेटी सोनिया के बीच किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था और दोनों पति-पत्नी आपस में प्रेम से रहते थे।

लेकिन उसके दामाद के पिता रघुबीर, मां निर्मला अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर अमित और उसकी पत्नी सोनिया को परेशान करते थे। इस दौरान अमित के माता-पिता ने उसकी बेटी सोनिया के जेवरात छीनकर अपने रिश्तेदारों को दे दिए। जब गत दिनों उसका दामाद जेवरात लेने के लिए रिश्तेदारों के पास गया तो उसे बंधक बना लिया और मारपीट की। इसके बाद से वह परेशान रहता था। इस दौरान अमित और उसकी पत्नी सोनिया को जमीन जायदाद भी नहीं दी अमित बेरोजगार था। इसी के चलते 26 मई को आत्महत्या कर ली।

अमित के पिता रघुबीर ने साजिश के तहत मृतक की पत्नी सोनिया पर ही हत्या के आरोप लगा दिए। पुलिस ने दबाव में आकर सोनिया को गिरफ्तार करके जेल में बंद कर दिया। जबकि उसकी बेटी सोनिया सात माह की गर्भवती है और उसे अब चिकित्सक सुविधा की जरूरत है। उसने आरोप लगाया कि उसकी दो वर्षीय नाती को भी अमित के माता-पिता ने अपने पास रखा हुआ है। मामले की निष्पक्षता से जांच कराकर उसकी बेटी को रिहा किया जाए और नाती को भी उन्हें सौंपा जाए।

सीबीआई जांच की मांग
थुआ तपा के लगभग एक दर्जन गांवों के सैंकड़ों महिला व पुरुषों ने नेहरू पार्क से लघु सचिवालय तक बैनर लेकर अमित की मौत के मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की।

मामले की जाएगी जांच
डीएसपी कुलवंत बिश्नोई ने बताया कि महिला सोनिया के मायका पक्ष के लोग उसने मिले हैं। उसकी निष्पक्षता से जांच कराई जाएगी। जांच के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं और असलियत सामने आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।   


नेता के खिलाफ नारेबाजी
दो दिन पहले जामनी गांव के लोगों के साथ प्रशासन से मिलने पहुंचे एक राजनेता के खिलाफ भी इन लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इन लोगों ने कहा कि नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए मामले को भड़का रहे हैं। ऐसे इन लोगों ने नेताजी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग प्रशासन से की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed