फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Power house ready in Karasindhu, will get relief from cuts

Jind News: करसिंधु में पावर हाउस तैयार, कट से मिलेगा छुटकारा

Sat, 02 Nov 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 02 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Power house ready in Karasindhu, will get relief from cuts
01जेएनडी11: करसिंधु गांव में बना 33केवी पॉवर हाउस। संवाद
उचाना। करसिंधु गांव के करसिंधु-बड़ौदा लिंक मार्ग पर 33केवी पावर हाउस तैयार हो चुका है। इसके निर्माण पर बिजली निगम ने 350 लाख रुपये के आसपास रुपये खर्च किए गए हैं। करसिंधु गांव में पावर हाउस बनाने की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। यहां से करसिंधु गांव के अलावा गुरुकुल खेड़ा, अलीपुरा गांव एवं खेतों की बिजली सप्लाई होगी।
विज्ञापन

तीनों गांव में बिजली लाइन ओवरलोड से लगने वाले कट से छुटकारा मिलेगा तो अलग-अलग पावर हाउस से जुड़े तीन गांव का अलग से पावर हाउस बनने से वहां पर भी लोड कम होने से वहां के बिजली उपभोक्ताओं को कट से राहत मिलेगी। करसिंधु गांव एवं खेतों की बिजली सप्लाई उचाना अर्बन एरिया के 33 केवी पावर हाउस से है। गुरुकुल खेड़ा, अलीपुरा गांव एवं खेतों की बिजली सप्लाई छात्तर पावर हाउस से है।
विज्ञापन

विनोद, मनोज, सुरेश ने कहा कि कई वर्षों से करसिंधु गांव में पावर हाउस बनाने की मांग की जा रही थी। इस पर बिजली निगम ने कार्य शुरू कर दिया था। अब पावर हाउस शुरू हो चुका है। यहां से बिजली सप्लाई जोड़ी जानी बाकी है। तीनों गांव की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। गांव, खेत में बिजली लाइन ओवरलोड होने से लगने वाले कटों से छुटकारा मिलने के साथ नियमित रूप से बिजली सप्लाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम एसडीओ मनोज कुमार ने कहा कि पावर हाउस से जल्द बिजली लाइन जोड़ दी जाएगी। करीब 350 लाख रुपये खर्च कर बिजली निगम ने करसिंधु, गुरुकुल खेड़ा, अलीपुरा गांव एवं खेतों में बिजली सप्लाई देने के लिए 33 केवी का पावर हाउस बनाया है।


विकास की पटरी पर तेजी से दौड़ेगा उचाना

भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि हर किसी के सपनों को पूरा करने का काम सीएम करेंगे। उचाना हलके को विकसित उचाना बनाने के लिए काम किया जाएगा। उचाना हलके के लोगों की जो भी जरूरत थी इससे पहले के जितने भी प्रतिनिधि थे, उन्होंने ध्यान नहीं दिया। अब उचाना विकास की पटरी पर आने वाले दिनों में तेजी से दौड़ता नजर आएगा।

01जेएनडी11: करसिंधु गांव में बना 33केवी पॉवर हाउस। संवाद

01जेएनडी11: करसिंधु गांव में बना 33केवी पॉवर हाउस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed