फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   power house, construct, in 12 carore, jind

जिला में 12 करोड़ रुपये से बनेंगे चार नए बिजली घर

Thu, 21 Jul 2016 12:08 AM IST
jind
jind Updated Thu, 21 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
power house, construct, in 12 carore, jind
बिजली चोरी - फोटो : Bureau
लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए सरकार द्वारा जिले में चार नए बिजली घर स्थापित किए जाएंगे। 12 करोड़ रुपये की इस परियोजना को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। अब जल्द ही इन बिजली घरों के निर्माण पर काम शुरू होना है। डीसी विनय सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में छह नए बिजली घरों का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। वर्ष 2017- 18 के लिए स्वीकृत किए गए बिजली घर रिटोली, कुरड़, खेड़ा खेमावती और जींद के सेक्टर आठ में बनाए जाएंगे। ये चारों बिजली घर 33-33 केवी क्षमता के होंगे। जिला के देश खेड़ा, उचाना कलां, धमतान, धनौरी, मंगलपुर और खेड़ी बुल्लां गांव में 33-33 केवी क्षमता के बिजली घरों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। ये सभी छह बिजली घर आगामी दो माह में बनकर तैयार हो जाएंगे। मंगलपुर गांव में बन रहा बिजली घर इसी माह में शुरू हो जाएगा। देशखेड़ा, धमतान, धनौरी गांव में बन रहे बिजली घर अगले माह के अंत तक शुरू हो जाएंगे। देश खेड़ा और खेड़ी बुल्ला गांव के बिजली घर सितंबर माह तक शुरू होंगे। इन पर 18 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इनके अलावा काकड़ोद और छातर गांव में बिजली घर बनकर तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन


बढ़ेगी क्षमता
डीसी विनय सिंह के अनुसार खरकबूरा और जुलाना गांव में बने 132 केवी के बिजली घरों की क्षमता बढ़ाई जाने की भी स्वीकृति प्रदान हो चुकी है। इन दोनों बिजली घरों की क्षमता बढ़ने पर खरकबूरा गांव की बिजली घर से उचाना और जुलाना के बिजली घर से देश खेड़ा गांव में बनने वाले बिजली घरों को बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed