फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Potholes on service roads are hurting pedestrians

Jind News: राहगीरों को जख्म दे रहे सर्विस रोड के गड्ढे

Tue, 02 Jul 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 02 Jul 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Potholes on service roads are hurting pedestrians
01जेएनडी22-सर्विस रोड पर बने गड्ढों में गिरी बाइक उठाते हुए चालक। संवाद
नरवाना। दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे स्थित कुरुक्षेत्र रेलवे क्रॉसिंग लाइन पर बने फ्लाईओवर से सटे सर्विस रोड पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। इसके कारण आए दिन यहां पर चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। अब बारिश का मौसम शुरू गया तो इनमें पानी भर रहा है। इससे राहगीरों को ये गड्ढे दिखाई नहीं देंगे और उनको हादसे का शिकार होना पड़ सकता है। विभाग के अधिकारी अभी तक अंजान बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना था कि यह गड्ढे पिछले छह महीनों से लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। सर्विस रोड पर बने गड्ढे को ठीक करवाने के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय तक ई-मेल के माध्यम से शिकायत की हुई है, लेकिन अधिकारी और कर्मचारी इस पर गंभीर नहीं है। इसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बाक्स

एनएचएआई को सर्विस रोड पर बने गड्ढे को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन विभाग इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। गड्ढे इतने गहरे हो चुके है कि इनकी वजह से बाइक सवारों को चोटें लग चुकी है। इन गड्ढों की वजह से बड़े-बड़े वाहन भी पलटने से बचे हैं। शायद विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। -आशीष मोर, शहरवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

सर्विस रोड पर के पास बने गंदे नाले की निकासी नहीं है, जिससे नाले का सारा पानी सर्विस रोड पर आ जाता है और यहीं पर जमा हो जा है। इसके कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाते हैं। यदि गंदे नाले की पानी निकासी सही हो तो यह समस्या दोबारा नहीं आएगी। -रणदीप, शहरवासी।


वर्जन

सर्विस रोड पर बने गड्ढों की जानकारी अभी नहीं है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने इस एरिया में जॉइन किया है। जींद से लेकर दातासिंवाला तक हाईवे का सर्वे किया जा रहा है। हाईवे पर जहां-जहां गड्ढे या अन्य कोई दिक्कत है तो उनको ठीक करवाया जाएगा। -दीपक श्रीवास्तव, इंजीनियर, एनएचएआई।


01जेएनडी22-सर्विस रोड पर बने गड्ढों में गिरी बाइक उठाते हुए चालक। संवाद

01जेएनडी22-सर्विस रोड पर बने गड्ढों में गिरी बाइक उठाते हुए चालक। संवाद

01जेएनडी22-सर्विस रोड पर बने गड्ढों में गिरी बाइक उठाते हुए चालक। संवाद

01जेएनडी22-सर्विस रोड पर बने गड्ढों में गिरी बाइक उठाते हुए चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed