फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Post-mortem in Jind 21 hours after X-ray film was not received

सफीदों के नागरिक अस्पताल में रेडियोग्राफर, एक्सरे फिल्म नहीं मिलने पर 21 घंटे बाद जींद में हुआ पोस्टमार्टम

Fri, 18 Dec 2020 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Post-mortem in Jind 21 hours after X-ray film was not received
मृतक तेजबीर का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
जींद/ सफीदों। निम्नाबाद के पास वीरवार शाम करीब साढ़े सात बजे साहनपुर निवासी पोल्ट्री व्यवसायी तेजबीर घनघस की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार को शाम 4 बजे करीब 21 घंटे बाद मृतक के शव का नागरिक अस्पताल जींद में चिकित्सकों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने इस संबंध में एक ही परिवार के आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम में मृतक के सीने और जबड़े से दो गोलियां मिलीं, जबकि एक गोली सिर में लग कर निकली गई थी। पुलिस की तीन टीमें हत्याकांड की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

वहीं हत्या के बाद पोस्टमार्टम में होने में 21 घंटे लगने से व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। हत्या के बाद शव को सफीदों के नागरिक अस्पताल में रखा गया था। शुक्रवार सुबह पता चला कि सफीदों अस्पताल में रेडियोग्राफर नहीं है। इसके बाद करीब 12 बजे जींद से रेडियोग्राफर सफीदों पहुंचा। लेकिन अस्पताल में एक्सरे फिल्म नहीं मिली। इसके बाद पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव जींद के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम होने पर शव परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन

महिला को भगाने के आरोप में दर्ज हुआ था केस
पुलिस को दी शिकायत में मृतक पोल्ट्री व्यवसायी तेजबीर घनघस की मां बाला देवी ने बताया कि उसके तीन लड़के थे। सबसे बड़े लड़के सुरजीत की 2014 मेें मौत हो गई थी। 17 दिसंबर शाम को लगभग साढ़े छह बजे वह अपने सबसे छोटे लड़के तेजबीर के साथ मकान से दो एकड़ की दूरी पर पैदल अपनी हैचरी में जा रहे थे। इसी दौरान गांव साहनपुर निवासी सतीश, तेजवीर, चैन सिंह, प्रकाश, रणधीर, प्रदीप, कर्मा व भीरा आए और उन्होंने तेजबीर को पकड़कर उस पर गोलियां चला दी। इस दौरान उसका दूसरा बेटा हकीकत घटनास्थल पर पहुंचा तो हमलवारों ने उस पर भी गोलियां चलाने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। तेजबीर को सफीदों के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाला देवी ने बताया कि सात माह पहले आरोपियों की एक महिला घर से भाग गई थी। इसके बाद आरोपियों ने उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इस कारण आरोपी उनसे रंजिश रखे हुए थे। तेजबीर अविवाहित था। पुलिस ने बाला देवी की शिकायत पर सभी आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक तेजबीर की मां बाला देवी के बयान पर गांव साहनपुर के एक ही परिवार के आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस की तीन टीमें हत्याकांड की जांच के लिए लगाई हैं। पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

- अजीत सिंह शेखावत, आईपीएस।
एक्सरे के लिए जींद से स्टाफ भेजा गया था, लेकिन वहां फिल्म नहीं मिलने के कारण एक्सरे नहीं किया जा सका। इसके बाद शव को जींद लाया गया। जींद में एक्सरे के बाद पोस्टमार्टम करवाया गया। सफीदों में एक्सरे के लिए स्टाफ नहीं है, इसकी मांग सरकार से की गई है।
- डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, जींद।

पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन। संवाद।

पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन। संवाद।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed