फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Positive thinking and service is the purpose of life: Ashok Sharma

सकारात्मक सोच और सेवा ही जीवन का उद्देश्य : अशोक शर्मा

Wed, 17 Jun 2026 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Positive thinking and service is the purpose of life: Ashok Sharma
फोटो 17जेएनडी19-अशोक शर्मा पुजारी महाराजा अग्रसेन मंदिर। - फोटो : 1
उचाना। महाराजा अग्रसेन मंदिर के पुजारी अशोक शर्मा ने कहा कि मनुष्य इस संसार में खाली हाथ आता है और खाली हाथ ही जाता है। जीवन के अंत समय में यदि कुछ साथ जाता है तो केवल उसके अच्छे कर्म होते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सदैव अच्छे कार्य करने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनुष्य जैसा कर्म करता है, उसे वैसा ही फल प्राप्त होता है। उसके द्वारा किए गए कार्य किसी न किसी रूप में उसके पास लौटकर आते हैं। इसलिए हमें हमेशा सकारात्मक सोच के साथ समाज और मानवता की सेवा करनी चाहिए।
विज्ञापन

अशोक शर्मा ने कहा कि किसी का बुरा करना तो दूर, मन में किसी के प्रति बुरे विचार भी नहीं लाने चाहिए। अच्छे विचार और अच्छे कर्म ही व्यक्ति को सम्मान, सुख और शांति प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन का वास्तविक उद्देश्य दूसरों की सहायता करना, प्रेम और भाईचारे का संदेश देना तथा मानवता के मार्ग पर चलना है। मनुष्य अपने आचरण को श्रेष्ठ बनाए और ऐसे कार्य करे, जिनसे समाज में सकारात्मक संदेश जाए तथा आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा मिले। अच्छे कर्म ही व्यक्ति की सच्ची पहचान होते हैं और वही उसे समाज में सम्मान दिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed