फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Politics of lies by the opposition in Haryana has ended: Tekram Kandela

हरियाणा में विपक्ष की झूठ की राजनीति हुई खत्म : टेकराम कंडेला

Tue, 06 Jan 2026 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 06 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Politics of lies by the opposition in Haryana has ended: Tekram Kandela
05जेएनडी06: टेकराम कंडेला।
जींद। भारतीय जनता पार्टी के नेता चौधरी टेकराम कंडेला ने कहा है कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों की झूठ और लूट की राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है। आज हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष घबराया हुआ है और इसी घबराहट में अनर्गल बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

चौधरी टेकराम कंडेला ने जेजेपी नेता अजय चौटाला के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां छोटी मानसिकता को दर्शाती हैं और यह हरियाणा की जनता का अपमान है। ऐसे बयान विपक्ष की राजनीतिक बौखलाहट को उजागर करते हैं।
विज्ञापन

कंडेला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा के प्रयासों से जिले में विकास कार्यों ने तेजी पकड़ी है। सड़कों, बुनियादी ढांचे और जनहित से जुड़े कार्यों में लगातार प्रगति हो रही है, जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है। अब प्रदेश में परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति नहीं चलने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता इनकी सच्चाई को पहचान चुकी है। आने वाले समय में पश्चिम बंगाल और पंजाब में भी स्पष्ट बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। चौधरी टेकराम कंडेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, सड़कों के व्यापक नेटवर्क और देश की मजबूत सुरक्षा व्यवस्था से भारत निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed