{"_id":"655cf9acd2a1cd96610dae54","slug":"police-went-in-search-of-drugs-protested-people-blocked-the-road-jind-news-c-199-1-sroh1007-9084-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नशे की तलाश में गई पुलिस का विरोध, लोगों ने जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नशे की तलाश में गई पुलिस का विरोध, लोगों ने जाम की सड़क
Wed, 22 Nov 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
जींद। जिला पुलिस ने डीएसपी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में भिवानी रोड स्थित बुढ़ाबाबा बस्ती में नशा पकड़ने के लिए मंगलवार शाम को छापेमारी की। छापेमारी में भारी पुलिसबल तैनात रहा। इस दौरान काफी लोग पुलिस द्वारा चलाए गए सर्च अभियान के विरोध में सड़क पर जाम लगाकर बैठ गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके कॉलोनी के लोगों ने सड़क से उठाया। पुलिस को अपने सर्च अभियान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने अपना अभियान लगभग डेढ़ घंटे तक चलाया।
पुलिस को पिछले कई दिनों से बुढ़ाबाबा बस्ती में नशा बेचने की शिकायत मिल रही थी। इस पर डीएसपी जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को 70 पुलिसकर्मियों, डिटेक्टिव स्टाफ के साथ बस्ती में छापेमारी की। पुलिस ने मकानों के अंदर, बाहर और छतों पर सर्च अभियान चलाया लेकिन पुलिस को मौके से न तो नशे का सामान मिला और न ही नशा बेचने वाले मिले। इसके विरोध में काफी लोगों ने सड़क पर आकर जाम लगा दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके लोगों को सड़क से उठा दिया। सोमवार देर रात को बुढ़ाबाबा बस्ती के सैकड़ों लोगों ने भिवानी रोड को जाम कर दिया था। आरोप था कि जो लोग नशा बेचते है, उन्होंने कुछ घरों पर तलवारों के साथ हमला किया है। वार्ड के पूर्व एमसी की शिकायत पर जींद पुलिस ने कुल 16 लोगो के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मंगलवार शाम को सर्च अभियान चलाया था।
डीएसपी जितेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस ने बस्ती में सर्च अभियान चलाया था लेकिन पुलिस को मौके से कुछ नहीं मिला। हमला करने के मामले में पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सड़क पर कुछ लोगों ने जाम लगाया था। दस मिनट में ही उनको समझाकर सड़क से उठा दिया था।