फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police took out flag march regarding elections

Jind News: चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Sat, 27 Apr 2024 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 27 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Police took out flag march regarding elections
26जेएनडी05-लोकसभा चुनाव को लेकर शहर में फ्लैग मार्च निकालती जिला पुलिस। स्रोत पुलिस
जींद। लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसपी सुमित कुमार के निर्देश पर डीएसपी हेडक्वार्टर जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व शुक्रवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों को बिना किसी दबाव के मतदान करने का आह्वान किया। जिला पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स ने मिलकर शहर में फ्लैग मार्च किया। इसमें जिला पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के 125 जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च शहर थाना से शुरू होकर मेन बाजार, रुपया चौक पटियाला चौक, टैंडरी मोड़, देवीलाल चौक, सीआरएसयू रोड, गोहाना रोड तथा अर्बन स्टेट तक निकाला गया। शहर थाना प्रभारी निरीक्षक पवन मलिक ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी तरह की अफवाह फैलाता है और किसी को डराने-धमकाने की कोशिश करता है तो उसके संबंध में तुरंत पुलिस को सूचित करें।

26जेएनडी05-लोकसभा चुनाव को लेकर शहर में फ्लैग मार्च निकालती जिला पुलिस। स्रोत पुलिस

26जेएनडी05-लोकसभा चुनाव को लेकर शहर में फ्लैग मार्च निकालती जिला पुलिस। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed