फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police recovered two pistols on the behest of main accused Dharmendra

ठेकेदार हत्याकांड ः मुख्य आरोपी धर्मेंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किए दो पिस्तौल

Tue, 07 Dec 2021 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Police recovered two pistols on the behest of main accused Dharmendra
जींद। करीब 15 दिन पहले हुई ठेकेदार की हत्या के मामले में रिमांड पर चल रहे मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पहलवान की निशानदेही पर पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में कोई ठोस सुराग हासिल नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस ने पहले उसकी निशानदेही पर एक पिस्तौल व मोबाइल बरामद किया था। अब पुलिस ने दो और पिस्तौल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 23 नवंबर को रोहतक रोड पर ठेकेदार श्यामसुंदर को गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसमें उसके भतीजे को भी गोली लगी थी। श्यामसुंदर की मौत के बाद पुलिस ने 12 लोगों को नामजद कर मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने फिलहाल दो ही आरोपियों की गिरफ्तारी की है। एक आरोपी पोकरी खेड़ी निवासी नरेश और दूसरे मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पहलवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नरेश को अदालत ने जेल भेज दिया, जबकि धर्मेंद्र पहलवान 10 दिन के रिमांड पर चल रहा है। एसआईटी इंचार्ज एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस धर्मेंद्र पहलवान के बताए ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। मंगलवार को पुलिस ने धर्मेेंद्र पहलवान की निशानदेही पर दो पिस्तौल बरामद किए हैं। इसके अलावा उसके संपर्क में दो-तीन अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed