फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police presented six farmer leaders including a woman declared PO in the court

Jind News: पीओ घोषित एक महिला सहित छह किसान नेताओं को पुलिस ने अदालत में किया पेश

Wed, 30 Aug 2023 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Police presented six farmer leaders including a woman declared PO in the court
उचाना। पुलिस द्वारा एक महिला सहित पीओ घोषित छह किसान नेताओं को गिरफ्तार कर नरवाना अदालत में पेश किया। अनीश खटकड़ को पुलिस ने खटकड़ गांव से गिरफ्तार किया तो किसान नेत्री अनीता सुदकैन, किसान नेता हरिकेश काब्रच्छा, कृष्ण सफा खेड़ी, बालकिशन काब्रच्छा, बबली खटकड़ किसान नेता गुरनाम चढूनी के साथ पहुंच कर अपनी गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन

उचाना थाना प्रभारी रविंद्र धनखड़ ने बताया कि शहीदी दिवस पर 23 मार्च 2022 को मैराथन दौड़ हुई थी। किसान नेताओं द्वारा रोड जाम किया गया था। विभिन्न धाराओं के तहत इनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे। बार-बार नोटिस के बाद भी पेश न होने पर कोर्ट ने पीओ घोषित कर दिया था। इससे पहले भी एक महिला सहित 10 किसान नेताओं द्वारा पुलिस थाना पहुंच कर स्वयं गिरफ्तारी दी थी। अब पुलिस द्वारा जो अन्य पीओ थे उनमें से एक को खटकड़ गांव में पकड़ा तो बाकी ने पुलिस थाना में आकर गिरफ्तारी दी। सभी को नरवाना कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed