{"_id":"611ffdc08ebc3e7a0601af49","slug":"police-night-domanation-in-jind-2284-vehicles-checking-jind-news-rtk6215021191","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने 2284 वाहनों को किया चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने 2284 वाहनों को किया चेक
विज्ञापन
रात को नाके पर जांच करते एसएसपी वसीम अकरम।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने वीरवार रात जिले में नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने रात को 2284 वाहनों को चेक किया। पुलिस ने 31 लोगों को काबू किया, जिनमें से दो उद्घोषित अपराधी मिले। इसके अलावा एक अवैध पिस्तौल, 81 अवैध शराब की बोतल व 2160 रुपये की राशि भी बरामद की।
एसएसपी वसीम अकरम ने रात भर विभिन्न नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के कार्य की जानकारी लेने के लिए निरीक्षण भी किए। इस दौरान सभी डीएसपी, थाना प्रभारी सड़कों पर रहे। वसीम अकरम ने बताया कि रातभर पुलिस ने 2284 वाहनों की जांच की। इनमें जिले में अलग-अलग जगह नाके लगाए गए थे। इन वाहनों में 678 दुपहिया वाहन, 681 चार पहिया, 432 लाइट व्हीकल तथा 493 बड़े वाहन शामिलहैं। इसके साथ-साथ अपराधों की रोकथाम के अलावा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व हुड़दंगबाजी करने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जाता है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से विभिन्न धाराओं के तहत कुल 31 लोगों को काबू कर उनके कब्जे एक पिस्तौल, 81 बोतल शराब व जुआ अधिनियम के तहत 2160 रुपये बरामद किए।
बॉक्स
हत्या के प्रयास, डकैती का आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने दो उद्घोषित अपराधियों को काबू किया है। गांव धरोदी निवासी बलविंद्र को पुलिस ने काबू किया। बलविंद्र के खिलाफ नरवाना सदर थाना पुलिस में हत्या के प्रयास, डकैती व शस्त्र अधिनियम के आरोप में मामले दर्ज हैं। अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित किया हुआ है। इसी प्रकार गांव सुदकैन निवासी सुरेंद्र आबकारी अधिनियम के मामले में अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित किया हुआ है। पुलिस ने दोनों को काबू किया है।