फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police in search of accused of shooting woman

महिला को गोली मारने के आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 09 May 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Police in search of accused of shooting woman
सफीदों। सीता श्याम कॉलोनी में शनिवार को महिला को गोली मारने के आरोप में शहर थाना सफीदों पुलिस ने एक महिला को नामजद व एक अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें युवक का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है, लेकिन वह भागता हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने महिला की बजाय उसके पति के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। महिला को गोली मारने के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में मनमोहन ने कहा कि उसकी व उसके परिवार की अंटा कॉलोनी निवासी रणधीर के परिवार के साथ अच्छी मित्रता थी। 17 दिसंबर 2020 को केबल कनेक्शन को लेकर रणधीर के परिवार के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद उसकी पत्नी व रणधीर की पत्नी के बीच फोन पर काफी गाली-गलौज भी हुई। इसके बाद पत्नी ने उनको देख लेने की धमकी दी थी। शनिवार को किसी ने उनके घर के बाहर आवाज लगाई। जब मनमोहन की पत्नी ने दरवाजा खोला तो मास्क लगाए हुए एक युवक ने उसको गोली मार दी। उसकी पत्नी ने उसे बताया है कि वह उस युवक को पहचान सकती है। शहर थाना प्रभारी रामकुमार ने कहा कि पुलिस ने फिलहाल मनमोहन की शिकायत पर आरोपी महिला शकुंतला को नामजद करते हुए व एक अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस के हाथ युवक की भागते हुए की सीसीटीवी फुटेज लगी है, लेकिन उसमें युवक का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed