फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police Housing Corporation has prepared 13 lines, 152 stations, 52 posts, 14 thousand quarters for the police: Mishra

पुलिस के लिए 13 लाइन, 152 स्टेशन, 52 चौकी, 14 हजार क्वाटर तैयार किए पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने : मिश्रा

Sat, 24 Feb 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 24 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Police Housing Corporation has prepared 13 lines, 152 stations, 52 posts, 14 thousand quarters for the police: Mishra
पत्रकारों से बातचीत करते पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन कम एमडी आरसी मिश्रा।
जींद। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन एवं एमडी पुलिस महानिदेशक आरसी मिश्रा ने कहा कि पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन प्रदेश की बड़ी निर्माण एजेंसी बन चुका है। अब तक कॉरपोरेशन 13 नई पुलिस लाइन, 152 नए पुलिस स्टेशन, 52 पुलिस चौकियों तथा पुलिस कर्मचारियों के लिए 14 हजार से ज्यादा क्वार्टरों का निर्माण करवा चुका है। जेल और पुलिस थानों के पुराने भवनों की रिपेयर भी पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन करवा रहा है। यह बात उन्होंने आरसी मिश्रा ने शुक्रवार को जींद की ब्राह्मण धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन पुलिस और जेल के अलावा दूसरे सरकारी विभागों के भवनों का निर्माण भी करवा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूलों के भवन भी हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने बनवाए हैं। प्रयास है कि पुलिस थानों, पुलिस चौकियों, पुलिस लाइन में टेंट पुलिस कर्मचारियों और यहां आने वाले लोगों को अच्छे भवन की सुविधा मिले। साथ ही पुलिस कर्मचारियों के लिए बढ़िया क्वालिटी के रिहायशी क्वार्टर उपलब्ध हों। इससे पहले डीजी आरसी मिश्रा ने ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सबसे बड़ा धर्म मानवता है। क्योंकि इंसान सबसे पहले मानव है। उसकी उत्पत्ति आदि मानव से हुई। आदि मानव का न तो कोई धर्म था, न कोई संप्रदाय था और न कोई जाति। समाज को जाति, धर्म, संप्रदाय में नहीं बांटा जाना चाहिए। भगवान श्रीराम माता-पिता व गुरुजनों के चरण स्पर्श करते थे। आज समाज में अच्छे संस्कारों की कमी है। इंसान को सदा विनम्र रहना चाहिए। प्रकृति भी हमें यही बताती है कि जो झुकता है, वही लंबा चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed