फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police Employees Association demanded implementation of old pension

Jind News: पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन ने की पुरानी पेंशन लागू करने की मांग

Sun, 09 Nov 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 09 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Police Employees Association demanded implementation of old pension
08जेएनडी04: बैठक में भाग लेते हुए पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत : एसोसिएशन
जींद। पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक में पुलिस पेंसनर्स व कर्मचारियों की मांगों को लेकर विचार विमर्श किया गया। प्रेम सिंह बांगड़ ने मांग की कि पुरानी पेंशन लागू की जाए।
विज्ञापन

सरकार की ओर से कैशलेस मेडिकल सुविधा का पत्र जारी करके अमलीजामा दिया जाए ताकि सरकार द्वारा की गई घोषणाएं सिर्फ घोषणाएं न रह जाए। पेंशनर्स की उम्र 65-70-75 होने पर 10-15-20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जाए, जैसा कि अन्य राज्यों में लागू है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेडिकल भत्ता एक हजार से बढ़ा कर तीन हजार किया जाए क्योंकि बड़ी उम्र में दवाइयों पर ज्यादा खर्च आता है। केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्त हरियाणा सरकार द्वारा भी दी जाए। जो एक जुलाई 2025 से लागू होनी है। इस अवसर पर पंजाब सिंह, रणबीर सिंह, राजकुमार, रणबीर सिंह, पंजाब सिंह, बलबीर सिंह, रामकुमार, सतबीर सिंह, पूर्ण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed