फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police checked 2364 vehicles and issued challan for 161 vehicles.

Jind News: पुलिस ने 2364 वाहनों की जांच कर 161 वाहनों के किए चालान

Tue, 24 Oct 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 24 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Police checked 2364 vehicles and issued challan for 161 vehicles.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जिला पुलिस ने सोमवार को सीलिंग प्लान के तहत अपराधों की रोकथाम के लिए जिला भर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इसमें पुलिस ने कुल 2364 वाहनों की जांच कर यातायात नियमों की पालना नहीं करने वाले 161 वाहनों की जांच की। सोमवार सुबह दस बजे से दोपहर बाद दो बजे तक सीलिंग प्लान चलाया गया।


एसपी सुमित कुमार ने बताया कि सीलिंग प्लान किसी भी आपात स्थिति से निपटने व अपराध को अंजाम देकर भागने वाले अपराधियों को पकड़ने व अपराधों की रोकथाम हेतु तुरंत कार्रवाई के लिए पुलिस द्वारा किया जाता है। सीलिंग प्लान के तहत जिला में स्थाई नाकों के अलावा विशेष नाके लगाकर जिला के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा वाहनों की जांच की व्यवस्था की गई। जिला पुलिस में तैनात अधिकतम पुलिसकर्मियों को नाका ड्यूटी पर लगाया गया था। नाकाबंदी के दौरान पुलिस विभाग के ज्यादातर वाहन सड़कों पर रहे। इनमें दो पहिया और चार पहिया वाहनों व भारी वाहनों की जांच की गई। इस सीलिंग प्लान के दौरान नाकाबंदी करके कु ल 2364 वाहनों की जांच की। इसमें बिना हेलमेट छह, ट्रिपल राइडिंग के एक, बिना सीट बेल्ट के 01 व यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 161 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस प्रवक्ता नवदीप ने बताया कि सिलिंग प्लान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक रिकार्ड के व्यक्तियों व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग व सर्च कर उन्हें काबू करना है। सड़कों पर लापरवाही कर दूसरों के जीवन को खतरे में डालने वालों पर शिकंजा कसना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed