फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Plot controversy kills Vasika Navis with sticks and sticks

प्लॉट के विवाद ने वसीका नवीस की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

Mon, 14 Sep 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Plot controversy kills Vasika Navis with sticks and sticks
प्लॉट बेचने वाली महिला सावित्री। - फोटो : Jind
अमरहेड़ी गांव में प्लॉट की नींव भरने को लेकर हुए विवाद में अर्बन एस्टेट निवासी संजीव गोयल (48) की लाठी-डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने एक सप्ताह पहले भी संजीव गोयल और महिला सावित्री को जान से मारने की धमकी दी थी। सावित्री ने अपना प्लॉट 2014 में संजीव गोयल को बेचा था। महिला के भतीजे उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। इसको लेकर महिला के भतीजे प्रेम व सतीश ने 10-12 अन्य लोगों के साथ मिलकर संजीव गोयल और उसके भतीजे पीयूष (27) पर हमला कर दिया। इसमें दोनोें बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें नागरिक अस्पताल जींद लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया। पीयूष की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट निवासी संजीव गोयल रानी तालाब पर वसीका नवीस का काम करते थे। उन्होंने वर्ष 2014 में गांव अमरहेड़ी की रहने वाली सावित्री से 270 गज का प्लॉट खरीदा था। प्लॉट खरीदने के बाद सावित्री के भतीजों ने उस जमीन पर अपना हक जताया। इसके बाद जमीन के दावे को लेकर मामला अदालत में चला गया। बाद में संजीव गोयल के पक्ष में फैसला आया। रविवार को संजीव प्लॉट पर कब्जा लेने और उसकी नींव भरने के लिए गया था। सुबह नींव भरने का काम शुरू हुआ तो सावित्री के भतीजे प्रेम और सतीश करीब एक दर्जन लोगों के साथ वहां पर पहुंचे और संजीव से कहासुनी करने लगे। सभी ने संजीव को देख लेने की धमकी देकर चले गए। दोपहर बाद प्रेम, सतीश व उनकी मां संतोष दो दर्जन लोगों को साथ लेकर फिर आए और संजीव गोयल व उसके भतीजे पीयूष पर हमला लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें वह दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को शहर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने संजीव गोयल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे अंकित के बयान पर सदर थाना पुलिस ने प्रेम, सतीश और उनकी मां संतोष को नामजद करते हुए 12 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छह वर्ष पहले 25 लाख रुपये में खरीदा था प्लॉट और पौना एकड़ जमीन
अमरहेड़ी निवासी सावित्री ने बताया कि संजीव गोयल ने उससे 2014 में गांव में ही प्लॉट और पौना एकड़ जमीन 25 लाख रुपये में खरीदी थी। उसने संजीव गोयल को अपने हिस्से की जमीन बेची थी। उस प्लॉट पर उसके जेठानी संतोष व भतीजे सतीश व प्रेम कब्जा करना चाहते थे। जिस समय प्लॉट बेचा तो संजीव गोयल को जमीन व प्लॉट पर कब्जा दिया था। इसके बदले उसने दस लाख रुपये लिए थे, बाकी के पैसे कब्जा लेने के बाद उसको देने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले दी थी जान से मारने की धमकी
सावित्री ने बताया कि उसके भतीजे सतीश व प्रेम ने एक सप्ताह पहले ही उसको व संजीव गोयल को दरांत से काटकर मारने की धमकी दी थी। इस दौरान वह भी प्लॉट पर नींव भरने के दौरान मजदूरी के काम पर गई थी। जब हमलावर आए तो वह दोपहर के समय खाना खाने के लिए घर चली गई थी। अन्यथा हमलावर उसे भी मारने की फिराक में थे। हमला करने के लिए प्रेम व सतीश अपने साथियों के साथ पहुंच गया। जहां पर उसने संजीव गोयल व उसके भतीजे पीयूष पर हमला किया।

 संजीव गोयल की फाइल फोटो

संजीव गोयल की फाइल फोटो- फोटो : Jind

 प्लॉट को लेकर हुई हत्या के बाद नागरिक अस्पताल पहुंचे लोग।

प्लॉट को लेकर हुई हत्या के बाद नागरिक अस्पताल पहुंचे लोग।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed