{"_id":"6921f69455b0de8cd5098393","slug":"players-showed-their-strength-in-the-boxing-competition-jind-news-c-199-1-jnd1010-144290-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
22जेएनडी18 : प्रतियोगिता शुरू करवाते हुए आयोजक। स्रोत संस्थान।
नरवाना। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग पुरुष प्रतियोगिता शनिवार को केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना में हुई। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की महत्ता और खेल भावना से प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के सुचारू संचालन में मेजर सुरेंद्र कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, ऑफिशियल के रूप में बॉक्सिंग कोच वेद प्रकाश, मनदीप नैन और अनिल नैन ने सहयोग देकर प्रतियोगिता को सफल बनाया। सीआरएसयू के खेल निदेशक डॉ. नरेश देशवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
यह हैं प्रतियोगिता के परिणाम
50 किलो भार वर्ग में छोटू राम किसान कॉलेज जींद के आर्यन ने प्रथम, 55 किलो भार वर्ग में सीआरएसयू के आर्यन ने प्रथम, 60 किलो भार वर्ग में केएम कॉलेज नरवाना के धीरज श्योकंद ने प्रथम स्थान हासिल किया। 65 किलो भार वर्ग में केएम कॉलेज नरवाना के नितिन प्रथम, 70 किलो भार वर्ग में केएम कॉलेज नरवाना के नवदीप प्रथम, 75 किलो भार वर्ग में केएम कॉलेज नरवाना के निशांत प्रथम, 80 किलो भार वर्ग में केएम कॉलेज नरवाना के सुरेंद्र प्रथम, 85 किलो भार वर्ग में सीआरएसयू जींद के अभिषेक प्रथम रहे।
संवाद