फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Players from Under-11 to Under-19 will be on the field, the sports festival will continue till September 7

Jind News: अंडर-11 से अंडर-19 तक खिलाड़ी मैदान में, सात सितंबर तक चलेगा खेल समारोह

Mon, 07 Sep 2026 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Players from Under-11 to Under-19 will be on the field, the sports festival will continue till September 7
फोटो 06जेएनडी23-खिलाड़ियों से परिचय करते हुए सुरेंद्र अत्री। स्रोत कोच
उचाना। श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्या भारती की ओर से आयोजित 37वें उत्तर क्षेत्रीय खेलकूद समारोह शुरू हुआ। समारोह में दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, पंजाब और हरियाणा क्षेत्रों से आए 306 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की टीमें प्रतिभा दिखाएंगी।
विज्ञापन

रविवार को उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर क्षेत्र के महासचिव दिलाराम चौहान, संरक्षक सुरेंद्र अत्री ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संस्कार, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का भी महत्वपूर्ण साधन हैं।
विज्ञापन

समारोह के दौरान मैदान में खिलाड़ियों में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला। विभिन्न वर्गों के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबलों में हिस्सा लिया। प्राचार्य रणधीर शास्त्री ने बताया कि यह खेलकूद समारोह सात सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और प्रतियोगिताओं से संबंधित सभी व्यवस्थाएं विद्यालय परिसर में की गई हैं। इस आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर निदेशक विनोद वशिष्ठ, प्रशासक वाईएस कादियान, कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य अंजू श्योकंद, बीएड कॉलेज के प्राचार्य महावीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed