{"_id":"69692bce13942cbed805a164","slug":"players-from-the-district-brought-honor-by-winning-medals-at-the-22nd-sub-junior-national-jump-rope-competition-jind-news-c-199-1-jnd1010-147003-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 22वीं सब जूनियर राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 22वीं सब जूनियर राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर बढ़ाया मान
विज्ञापन
15जेएनडी01: विजेता खिलाड़ियों को माला पहना कर सम्मानित करते हुए कोच और ग्रामीाण। स्रोत कोच
जींद। चेन्नई तमिलनाडु स्थित तमिलनाडु फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में 5 से 7 जनवरी तक आयोजित 22वीं सब जूनियर राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता में जींद के 18 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते कर प्रदेश का नाम देशभर में गौरवान्वित किया।
हरियाणा की ओर से 14 लड़के व 14 लड़कियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 6 रजत और 8 कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता से लौटने पर विजेता खिलाड़ियों का रोहतक रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया।
हरियाणा जंप रोप संघ के संस्थापक वीर सिंह आर्य ने बताया कि खिलाड़ियों के स्वागत के लिए अभिभावकों, परिजनों व खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। खिलाड़ियों को नोटों की माला और फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। पूरे वातावरण में उत्साह, गर्व और खुशी का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
हरियाणा जंप रोप संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. दीपक भारद्वाज एडवोकेट ने कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। मौलाना यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर ललित कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
सैनी एजुकेशन सोसाइटी के उप-प्रधान एडवोकेट देवेंद्र सैनी ने भी सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां प्रदेश के अन्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं।
लड़कों की टीम के कोच कृष्ण कुमार और मैनेजर हिमांशु व लड़कियों की टीम की कोच कुसुम सैनी और मैनेजर प्रीति दलाल शामिल रहीं। वहीं, हरियाणा जंप रोप संघ की ओर से जींद निवासी सुनील कुमार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ऑफिशियल पैनल के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।