{"_id":"6a7e270cadbd082e6003366d","slug":"players-from-kharak-bhuras-athletics-sports-nursery-won-jind-news-c-199-1-sroh1006-158452-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खरक भूरा की एथलेटिक्स खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खरक भूरा की एथलेटिक्स खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने मारी बाजी
विज्ञापन
फोटो 13जेएनडी22-राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित एथलेक्टिस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। स्रोत
उचाना। शिक्षा विभाग की ओर से खंड स्तरीय अंडर-11 स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन वीरवार को ग्राम पंचायत खरक भूरा स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में उचाना खंड के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में खरक भूरा की एथलेटिक्स खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में कई स्थान हासिल किए।
सरपंच प्रतिनिधि संजीव कुमार ने बताया कि एथलेटिक्स खेल नर्सरी के छह खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गांव और नर्सरी का नाम रोशन किया। बालिका वर्ग में याशिका ने लंबी कूद में प्रथम, 200 मीटर दौड़ में द्वितीय तथा ऊंची कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सहज ने ऊंची कूद और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। खुशी ने 400 मीटर दौड़ में द्वितीय और माही ने ऊंची कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, बालक वर्ग में हिमांशु ने 400 मीटर दौड़ और ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर दोहरी सफलता हासिल की। प्रीत ने 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
संजीव कुमार ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच विवेक सांगवान और सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के चलते खिलाड़ियों ने कम समय में ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत खरक भूरा में एथलेटिक्स खेल नर्सरी इसी वर्ष अप्रैल माह में अलॉट हुई थी। नर्सरी शुरू होने के कुछ ही महीनों में खिलाड़ियों ने खंड स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।