{"_id":"6a2d4092101c95cf940b9cc1","slug":"plant-at-least-five-saplings-on-every-auspicious-occasion-amit-sihag-jind-news-c-199-1-sroh1009-155042-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर शुभ अवसर पर कम से कम पांच पौधे लगाएं : अमित सिहाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर शुभ अवसर पर कम से कम पांच पौधे लगाएं : अमित सिहाग
Sat, 13 Jun 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
13जेएनडी10: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित सिहाग भिंदवाला मुक्तिधाम में पौधरोपण करते
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शनिवार को सेक्टर-7 स्थित भिंदवाला मुक्तिधाम कल्याण सभा में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित सिहाग ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में पौधरोपण को एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार में जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या किसी अन्य खुशी के अवसर पर कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाने चाहिए। ऐसे स्थानों का चयन करना चाहिए जहां पौधों को पर्याप्त पानी व सुरक्षा मिल सके।
उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी आवश्यक है। इस अवसर पर वन विभाग के रेंज ऑफिसर अमित शर्मा, भिंदवाला मुक्तिधाम कल्याण सभा के प्रधान अनिल गौतम, महासचिव डीएन भारती, मैनेजर कृष्ण कुमार, अरविंद भारद्वाज, कपिल अत्री, नरसिंह, मनीष कौशिक मौजूद रहे।