फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   piles, vegitables, rate hike, jind

सब्जी और दाल ने किया हाल-बेहाल

Thu, 07 Jul 2016 01:19 AM IST
jind
jind Updated Thu, 07 Jul 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहे सब्जियों और दाल के दाम ने लोगों के घर का बजट बिगाड़ दिया है। कमरतोड़ महंगाई के चलते थाली से अब दाल और सब्जी गायब होती जा रही है। रही सही कसर तेल-घी, बेसन, मैदे ने निकाल दी है। पिछले एक माह में दालों, सब्जियों व खाद्य तेल-घी के भाव में 10 से 15 प्रतिशत का उछाल आया है। चना दाल के भाव सबसे ज्यादा बढ़े हैं। पहली बार ऐसा हुआ है, जब चना दाल के भाव मूंग दाल के भाव से ज्यादा हैं। एक माह पहले तक चना दाल के भाव 65 से 70 रुपये किलोग्राम थे, जो अब 100 रुपये पर पहुंच चुके हैं। वहीं सब्जियों में आलू व टमाटर दिनों-दिन लाल हो रहा है। आलू एक माह में दस रुपये बढ़कर 25 रुपये पर पहुंच गाया है। वहीं टमाटर के भाव कई गुना बढ़ गए हैं। एक माह पहले टमाटर 15 से 20 किलोग्राम मिलता था, जो फिलहाल 50 रुपये से लेकर 80 रुपये तक बिक रहा है। दुकानदारों के अनुसार आने वाले दिनों में टमाटर के भाव 100 रुपये के पार भी पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन


मुनाफाखोरी का भी चल रहा खेल
सब्जियों व दालों के भाव बढ़ने के साथ ही मुनाफाखोरी का भी खेल शुरू हो गया है। पिछले दिनों बारिश व तूफान की वजह से सब्जियां खराब हो गई थीं। फिलहाल सब्जी मंडी में टमाटर कम आ रहा है, तो मासाखोर औने-पौने दामों में टमाटर बेच रहे हैं। सब्जी मंडी में जहां टमाटर 40 से 60 रुपये किलोग्राम तक बिक रहा है। वहीं दुकानों पर खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में टमाटर 80 से 90 रुपये किलोग्राम बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स
दालें/सब्जी    वर्तमान भाव    एक माह पहले        
अरहर           195-200    160
चना दाल        100          100        
मलका            90-92    70
राजमा        80-85    65-70
मूंग दाल    90-95    120
आलू        24-25    15
प्याज        15        8-10
टमाटर        70-75    15-20
लौकी        25-30    8-10
बैंगन        10-15    20-25
तोरई        15-20    30-35
------------------
खाद्य तेल-घी
सरसों तेल    100-105    80-85        
रिफाइंड    85-90    70-75
वनस्पति घी    70-75    60-65
चीनी        39-40    34-35

दाल व टमाटर थाली से हो रहे दूर
अब तो दाल भी गरीब व आम लोगों की थाली से दूर होता जा रहा है। टमाटर भी अपने तेवर दिखा रहा है। कमरतोड़ महंगाई में रसोई का बजट बिगड़ रहा है।
भंती देवी, गृहणी

बजट के अनुसार ही करना पड़ता सब्जी का चुनाव
दाल, सब्जी, तेल व अन्य खाद्य वस्तुओं के भाव आसमान छू रहे हैं। अब घर का बजट देखकर ही फैसला लेना पड़ता है कि सब्जी कौन सी बनाएं।
रामरति, गृहणी

सब्जी में नहीं लगता टमाटर का तड़का
अब तो घर में दो समय सब्जी बनाना मुश्किल हो गया है। दालों के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। अब तो सब्जी में टमाटर का तड़का भी नहीं लगता है।
उर्वशी, गृहणी

कम रह गई है बचत
पिछले एक माह में दालों व खाद्य तेल-घी के भाव 10 से 15 प्रतिशत बढ़े हैं। वहीं चना दाल के भाव में काफी उछाल आया है, जो अब मूंग दाल से भी ज्यादा महंगी हो गई है। महंगाई होने के कारण अब तो बचत भी कम रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपाल, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed