फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Person arrested with one kilogram of opium

Jind News: एक किलोग्राम अफीम के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Sun, 08 Dec 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Person arrested with one kilogram of opium
08जेएनडी12-पुलिस गिरफ्त में अफीम के साथ पकड़ा गया नशा तस्कर। स्रोत पुलिस
जींद। सीआईए स्टाफ नरवाना ने नए बस अड्डे के पास से बाइक सवार को एक किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कालवा निवासी सोनू उर्फ मोगली के रूप में हुई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ को शनिवार शाम सूचना मिली थी कि नए बस अड्डे पर एक व्यक्ति अफीम की सप्लाई करने के लिए आया है। इस पर सीआईए स्टाफ ने नए बस अड्डे के पास निगाह शुरू कर दी। कुछ समय के बाद अप्रोच रोड से बाइक सवार युवक आया। वह बाइक को खड़ी कर किसी का इंतजार करने लगा। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाइक की तलाशी लेने पर उसकी सीट के नीचे से अफीम मिली, जिसका वजन एक किलोग्राम था। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान गांव कालवा निवासी सोनू उर्फ मोगली के रूप में बताई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोनू के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

08जेएनडी12-पुलिस गिरफ्त में अफीम के साथ पकड़ा गया नशा तस्कर। स्रोत पुलिस

08जेएनडी12-पुलिस गिरफ्त में अफीम के साथ पकड़ा गया नशा तस्कर। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed