फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People's organizations take out candle march to protest against the incident in Manipur

Jind News: मणिपुर में हुई घटना के विरोध में जनसंगठनों ने निकाला कैंडल मार्च

Mon, 24 Jul 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 24 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
People's organizations take out candle march to protest against the incident in Manipur
मणिपुर हिंसा के विरोध में कैंडल र्माच निकालते हुए जनसंगठन सदस्य।
जींद। मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार और उन्हें बचाने की कोशिश करने वाले परिवार के दो सदस्यों की हत्या करने के रोष स्वरूप महिला तथा जन संगठनों ने पंजाबी धर्मशाला से जाट धर्मशाला तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान महिलाओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने व मणिपुर के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए वहां राष्ट्रीय शासन लागू कर शांति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

कैंडल मार्च में दलित अधिकार मंच, सीटू, किसान सभा, महिला समिति, जन संघर्ष मंच, सद्भावना मंच, ज्ञान-विज्ञान समिति, विकलांग अधिकार मंच आदि जन संगठनों ने हिस्सा लिया।कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने बताया कि मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने, उनमें से एक के साथ सामूहिक बलात्कार करने और उसे बचाने की कोशिश करने वाले परिवार के दो सदस्यों की हत्या से लोग गुस्से में है। ढाई महीने से प्रदेश जल रहा है। फिर भी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और केंद्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री और सरकार का बचाव किया गया है। कई महीनों की गहन चुप्पी के बाद प्रधानमंत्री के बयान ने मणिपुर में हिंसा की भयावहता और मुख्यमंत्री की पक्षपातपूर्ण भूमिका को साधारण घटना के रूप में पेश किया है। इस अवसर पर राजकुमार बहबलपुर, संदीप, सुरेश कु मार, सोहनदास, सविता, ऊषा सरोहा, नूतन प्रकाश, कपूर सिंह, रमेश चंद्र, सुधीर शास्त्री, रामफ ल दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed