फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People of Singhmar Colony struggling with drinking water shortage

पेयजल किल्लत से जूझ रहे सिंहमार कॉलोनी के लोग

Thu, 27 Oct 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
People of Singhmar Colony struggling with drinking water shortage
नरवाना। सिंहमार कॉलोनी के लोग आजकल पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। कॉलोनी में जगह-जगह पीने की पाइपलाइन लीक होने से पानी कॉलोनी में नहीं पहुंच रहा है। बुधवार को कॉलोनी की महिलाएं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिली और उनको अपनी समस्या से अवगत करवाया। अधिकारियों ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कॉलोनी की महिला बीरमती, सुमन, संतोष, राजबाला ने कहा कि उनकी कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से पीने के पानी की समस्या आ रही है। कॉलोनी में पीने का पानी नहीं पहुंच पाता है। महिलाओं को दूसरी कॉलोनियों से पीने का पानी लाना पड़ता है। सारा दिन उनका पानी ढोने में ही चला जाता है। उनकी कॉलोनी पीने का पानी नहीं पहुंच पाता है। यदि पहुंचता है तो वह बहुत गंदा होता है। जगह-जगह पाइपलाइन लीक होने के कारण गंदा पानी मिलकर सप्लाई हो रहा है। इस कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उनके घरेलू कार्य प्रभावित हो जाते हैं। यदि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वह लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

विभाग लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्घ है। सिंहमार कॉलोनी के लोगों की समस्या का जल्द ही समाधान करवाया जाएगा। महिलाओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरमीत सिंह, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed