फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People hope...this time the announcements will come out of paper and reach the ground.

Jind News: लोगों को उम्मीद...इस बार घोषणाएं कागजों से निकलकर धरातल पर उतरेंगी

Mon, 02 Mar 2026 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 02 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
People hope...this time the announcements will come out of paper and reach the ground.
01जेएनडी25: राजकुमार गोयल।
जींद। प्रदेश सरकार का बजट जिले के लिए कई मायनों में अहम माना जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि वर्षों पहले की गई बड़ी घोषणाएं इस बार कागजों से निकलकर धरातल पर उतरेंगी। खासकर रिंग रोड, बॉटनिकल पार्क और आईएमटी जैसी परियोजनाओं को लेकर नागरिकों की निगाहें बजट पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

शहर का प्रस्तावित रिंग रोड करीब 10 किलोमीटर लंबा है। इसकी घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कई वर्ष पहले की थी। उद्देश्य था कि शहर के अंदर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम किया जाए और भारी वाहनों को बाहरी मार्ग से निकाला जाए। हालांकि घोषणा के बाद अब तक यह परियोजना फाइलों में ही सिमटी हुई है। शहरवासी लंबे समय से इसके निर्माण की मांग उठा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बजट में रिंग रोड के लिए ठोस प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार जयंती देवी मंदिर के सामने प्रस्तावित बॉटनिकल पार्क की योजना भी लंबे समय से लंबित है। इस पार्क से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता बल्कि शहरवासियों को सैर-सपाटे और हरियाली से जुड़ा एक नया स्थल भी मिलता। पहले इसकी घोषणा के बावजूद कार्य शुरू नहीं हो सका। अब बजट से लोगों को आशा है कि इस परियोजना को भी स्वीकृति और धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक विकास के लिहाज से जिले में आईएमटी परियोजना को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि आईएमटी स्थापित होती है तो इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय युवाओं को अपने जिले में ही काम मिल सकेगा। व्यापारी वर्ग और युवा इस परियोजना को लेकर विशेष रूप से आशान्वित हैं।
बाक्स
यदि योजनाओं के लिए स्पष्ट प्रावधान किया जाता है तो जींद के विकास को नई गति मिल सकती है। अधूरी घोषणाओं को पूरा करना ही वास्तविक विकास का संकेत होगा। प्रदेश सरकार को चाहिए कि इस बार के बजट में जिले में इन तीनों घोषणाओं को पूरा करे।-राजकुमार गोयल

बाक्स
जिले में विकास के लिए यदि बजट में घोषणाओं को पूरा करने और जल्द आमजन को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए समय निर्धारित किया जाए तो लाभ होगा। अन्यथा यह सपना बना रहेगा। इन घोषणाओं के पूरा होने से जिला के विकास को गति मिलेगी।-रामबिलास मित्तल, नगर प्रधान जींद

01जेएनडी25: राजकुमार गोयल।

01जेएनडी25: राजकुमार गोयल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed