Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People from three villages reached the Mini Secretariat complex

Jind News: तीन गांव के लोग पहुंचे लघु सचिवालय परिसर

Sat, 27 Sep 2025 08:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 27 Sep 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
People from three villages reached the Mini Secretariat complex
26जेएनडी16-आईएमटी परियोजना बारे जमीन अधिग्रहित करने की मांग को लेकर लघु सचिवालय परसिर पहुंचे ग्
जींद। गोहियां, मांडी और खांडा गांव के ग्रामीण आईएमटी परियोजना बारे जमीन अधिग्रहित करने की मांग को लेकर लघु सचिवालय परिसर पहुंचे। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीण मंगतराम, विनोद, महेंद्र, संदीप, बिजेंद्र, अनिल कुमार, जयबीर ने कहा कि सरकार की ओर से अलेवा व उचाना क्षेत्र में आईएमटी की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन

ग्रामवासी इस विकासात्मक परियोजना का पूर्ण समर्थन करते हैं और भूमि देने को तैयार हैं। ग्रामवासियों ने सामूहिक सहमति से यह निर्णय लिया है कि अधिग्रहित की जाने वाली भूमि का मुआवजा पांच करोड़ प्रति एकड़ निर्धारित की जाए। यह दर वर्तमान बाजार मूल्य, भूमि की उर्वरता व उस पर निर्भर आजीविका को ध्यान में रखकर तय की गई है।
विज्ञापन

ऐसे में ग्रामीणों की इच्छा का सम्मान करते हुए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई प्रारंभ की जाए। मुआवजा दर पांच करोड़ प्रति एकड़ सुनिश्चित की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि मुआवजा निष्पक्ष, पारदर्शी व शीघ्र अदा हो ताकि ग्राम वासियों के हित सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed