फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   people attack on asi in thana

पिल्लूखेड़ा थाने में जांच के लिए बुलाए गए लोगों ने एएसआई को किया अधमरा

Sun, 21 Jul 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
people attack on asi in thana
पिल्लूखेड़ा थान में तैनात एक एएसआई को जांच के लिए दोनों पक्षों को बुलाना महंगा पड़ गया। दोनों पक्ष के लोग थान में उलझ गए। जब जांच अधिकारी ने दोनों को छुड़वाने लगा तो एक पक्ष के लोगों ने एएसआई को ही अपना निशाना बना डाला और उसे लात, घूसों व कोहनियों से मार-मारकर अधमरा कर दिया। इस दौरान एएसआई की वर्दी भी फाड़ दी। जब अन्य पुलिस कर्मचारी छुड़वाने आए तो एक आरोपी ने एसआई को भी थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने चार युवकों को नामजद करते हुए सात-आठ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हिसार जिले के गांव मोहला निवासी राजबीर सिंह ने पिल्लूखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह एएसआई के तौर पर पिल्लूखेड़ा थाना में तैनात है। गांव मुआना निवासी अनुज व दुजाना निवासी डॉ. संदीप का कोई विवाद था। दोनों पक्षों की शिकायत थाने में आई हुई थी। शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे दोनों पक्षों को जांच के लिए थाने में बुलाया गया था। अनुज के साथ उसका भाई विकास, आशुतोष, विनोद व सात-आठ अन्य लड़के आए थे। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ शुरू की। इसी दौरान अनुज, विकास, आशुतोष, विनोद व उनके साथ आए लड़कों ने डॉ. संदीप निवासी दुजाना के साथ मारपीट शुरू कर दी। राजबीर ने कहा कि वह दोनों पक्षों को छुड़ाने लगे तो सभी ने डॉ. संदीप को छोड़कर उस पर लात, घूसों व कोहनियों से वार करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर हेड कांस्टेबल सुरेंद्र, एसए मुकेश व थाना प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और उसे छुड़वाया। इस दौरान मुकेश ने एसए मुकेश को भी थप्पड़ मारा। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। अन्य पुलिस कर्मचारियों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने राजबीर सिंह की शिकायत पर अनुज कुमार, विकास, आशुतोष, विनोद को नामजद करते हुए सात-आठ अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed