{"_id":"683f3c79c85e4c447d034f13","slug":"people-are-troubled-by-the-increasing-encroachment-by-shopkeepers-near-railway-road-jind-news-c-199-1-jnd1002-135761-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रेलवे रोड के पास दुकानदारों के बढ़ते अतिक्रमण से जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रेलवे रोड के पास दुकानदारों के बढ़ते अतिक्रमण से जनता परेशान
विज्ञापन
03जेएनडी37-नरवाना में दुकानों के बाहर सामान रख अतिक्रमण किए हुए दुकानदार। संवाद
नरवाना। रेलवे रोड नरवाना का एरिया केवल व्यापार का केंद्र ही नहीं है, बल्कि शहर की छवि भी है। यदि यहां पर इसी प्रकार से दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण रखा कर रखा जाएगा तो यह शहर की छवि को प्रभावित करता है।
रेलवे रोड और उसके साथ लगती अन्य गलियां भी शहर की प्रमुख वाणिज्यिक सड़क हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से यहां दुकानदारों द्वारा लगातार किए जा रहे अतिक्रमण ने जनता की परेशानी बढ़ा दी है।
दुकानदार दुकानों के आगे सामान व फ्लैक्स बोर्ड रखकर फुटपाथ को घेर लेते हैं। इससे राहगीरों को सड़क के बीचों-बीच चलने को मजबूर होना पड़ता है और पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। राहगीरों को सड़क पर चलते हुए डर बना रहता है किसी कोई सड़क दुर्घटना नहीं हो जाए।
विज्ञापन
इस दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गो को सबसे अधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो रेलवे रोड पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। इसके बाद छोटे व्हीकल चालक जैसे बाइक सवार आस-पास की गलियों से निकलने की कोशिश करते हैं, लेकिन वहां पर भी मौजूद दुकानदार अपनी दुकानदारों को सामान बाहर रख कर बैठै होते हैं।
इससे एक बाइक निकलने को ही रास्ता मुश्किल से मिल पाता है। रेलवे रोड से गुजर रहे राहगीर मोहित शर्मा का कहना है कि वह अपने बच्चों को लेकर बाजार आने से डरता है, क्योंकि कहीं भी चलने की जगह ही नहीं मिलती और ट्रैफिक इतना ज्यादा हो जाता है, डर लगता है कि कोई सड़क दुर्घटना न हो जाए। उन्होंने कहा कि काफी बार नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाए हैं, लेकिन एक दो दिन सामान हटाते हैं, वापस से फिर सामान रख लेते हैं।
बॉक्स
नगर परिषद द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। इसमें यदि बार बार कोई दुकानदार अपना सामान बाहर रख अतिक्रमण किए मिलता है तो उसका सामान जब्त भी किया जाता है और जुर्माना भी लगाया जाता है। यदि अब भी दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर सामान रख अतिक्रमण किया गया है तो दुकानदारों को बोला जाएगा। राहगीरों को आम लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-विशाल कुमार, एसआई नगर परिषद नरवाना।