{"_id":"6815156ee2423e13090b3294","slug":"pension-restoration-struggle-committee-took-out-a-candle-march-in-memory-of-the-martyrs-of-pahalgam-jind-news-c-199-1-jnd1002-134016-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने पहलगाम में हुए शहीदों की याद में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने पहलगाम में हुए शहीदों की याद में निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
02जेएनडी01-गोहाना रोड पर स्थित शहीदी स्मारक पर कैंडल मार्च निकालते हुए पेंशन बहाली संघर्ष समिति
जींद। पेंशन बहाली संघर्ष समिति जींद के बैनर तले गोहाना रोड स्थित शहीदी स्मारक कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मजदूर दिवस पर दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना प्रस्तावित था, लेकिन पहलगाम की दर्दनाक घटना के बाद राष्ट्रीय व राज्य कार्यकारिणी ने जंतर मंतर के धरने को स्थगित करने का फैसला किया।
पेंशन बहाली संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस बुरे दौर में पेंशन बहाली संघर्ष समिति देश के साथ खड़ी है। राज्य वरिष्ठ उप प्रधान अनूप लाठर ने कहा कि आज देश को एकजुट होकर देश के दुश्मनों को सबक सिखाना है और हरियाणा प्रदेश का एक एक कर्मचारी पेंशन बहाली के बैनर तले देश के साथ खड़ा है।
जिला प्रधान जोगेंद्र लोहान ने आतंकवादियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या को निंदनीय बताया और कहा कि ऐसा नरसंहार मानवता को शर्मसार करता है। पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने सरकार से अपील कि वह इस हमले के दोषी लोगों को सबक सिखाने का काम करे ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटना नहीं हो।
विज्ञापन
सरकार को चाहिए कि वह पैरामिलिट्री के जवानों की सामाजिक सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उनकी पुरानी पेंशन लागू करे और अग्निवीर की जगह पहले की तरह भर्ती कर पुरानी पेंशन सहित सभी लाभ देने का काम करें। इससे हमारे देश के जवानों का मनोबल बढ़े और उन्हें अपने परिवार की चिंता नहीं रहे। इस अवसर पर राज्य महिला विंग प्रभारी राजबाला कौशिक, जिला महिला विंग प्रधान अनुराधा गुप्ता, नीति सुखीजा, जिला महासचिव देवीलाल सहारण, संजय ढिल्लो, अमीर खटकड़, जसबीर जागलान, वेदप्रकाश, शमशेर कौशिक, मनोज शर्मा, विजेंद्र दहिया, अशोक दीक्षित, सज्जन राठी, अश्वनी बंसल व कुंती देवी मौजूद रहे।