फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Patwari on strike for the third day, people upset due to work being affected

Jind News: तीसरे दिन भी हड़ताल पर पटवारी, काम प्रभावित होने से लोग परेशान

Thu, 29 Dec 2022 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Patwari on strike for the third day, people upset due to work being affected
विरोध प्रदर्शन करते हुए पटवारी। संवाद - फोटो : Jind
जींद। राजस्व पटवारियों की बुधवार को भी मांगों को लेकर तीसरे दिन हड़ताल जारी रही, जिसके कारण पटवार भवन में आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पटवार भवन पर ताले लटके रहे। पटवारियों ने पटवार भवन में धरना देकर लघु सचिवालय तक सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इसके कारण रजिस्ट्री व राजस्व से जुड़े कामकाज प्रभावित हुए। इस पर पटवारियों ने सरकार को चेताया कि अगर उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया तो राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर आंदोलन को तेज किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान नरेश ढांडा ने कहा कि हड़ताल को अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया है। अन्य विभागों तथा पड़ोसी राज्यों की बजाए पटवारियों का पे ग्रेड कम है। 35400 रुपये पे ग्रेड करने की मांग पर सरकार के साथ सहमति भी बनी थी। इसके बावजूद उनके पे ग्रेड को नहीं बढ़ाया गया। इससे पटवारियों में रोष है। इसके कारण तहसील तथा राजस्व से जुड़े कार्य प्रभावित हुए। जिन लोगों ने फ र्द निकलवानी थी, रिहायशी प्रमाण पत्र या कृषि कार्य से संबंधित रिपोर्ट करवानी थी उन सभी के काम ठप रहे। रजिस्ट्री का कामकाज भी प्रभावित हुआ। गांव खेमाखेड़ी निवासी महेंद्र ने बताया कि वह कृषि क्रेडिट कार्ड बनवाने के संदर्भ में पटवारी की रिपोर्ट करवाने पहुंचा था, लेकिन पटवारी हड़ताल पर मिले। वह पटवारी से भी मिला, लेकिन कामकाज के बहिष्कार का कारण बताकर रिपोर्ट करने से मना कर दिया। गांव ढाणी रामगढ़ निवासी रविंद्र ने बताया कि उसने नैवी के लिए आवेदन करना है। इसके लिए प्रमाण पत्र जरूरी है। इसके लिए पटवारी की रिपोर्ट की जरूरत होती है। अब पटवारी हड़ताल पर हैं जब काम पर लौटेंगे तो रिपोर्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

तहसीलदार अजय सैनी ने बताया कि राजस्व विभाग के सभी 110 पटवारी तथा 21 कानूनगो हड़ताल पर हैं। राजस्व से जुड़े काम भी प्रभावित हुए हैं। पटवारियों की मांगे प्रदेश सरकार के स्तर की हैं। सरकार ही मांगों का समाधान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed