फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Patwari-Kanungo Association warned of agitation

Jind News: पटवारी-कानूनगो एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 08 Aug 2026 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Patwari-Kanungo Association warned of agitation
07जेएनडी23: धरने पर बैठे पटवारी। स्रोत : पटवारी
जींद। जिले के पटवारियों और कानूनगो की विभिन्न समस्याओं को लेकर पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा, जिला जींद ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। एसोसिएशन की ओर से सात अगस्त को जारी पत्र में कहा गया है कि कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 10 अगस्त से सामूहिक रूप से कामकाज बंद करने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक में विभाग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। एसोसिएशन का आरोप है कि पटवारियों और कानूनगो की जायज मांगों की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाए जाने और कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने को लेकर भी रोष जताया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए। संगठन ने संबंधित अधिकारियों से मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान करने की अपील की है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि 10 अगस्त 2026 तक मांगों और समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पटवारी एवं कानूनगो सामूहिक रूप से कामकाज बंद रखने को मजबूर होंगे। एसोसिएशन ने इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने की बात कही है। कर्मचारियों के संभावित आंदोलन से राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed