फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Patrolling will be increased in the city in view of festivals: Ishwar Singh

त्यौहारों के मद्देनजर शहर में बढ़ाई जाएगी पैट्रोलिंग: ईश्वर सिंह

Tue, 31 Oct 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 31 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Patrolling will be increased in the city in view of festivals: Ishwar Singh
30जेएनडी33: कोर्डिनेशन कमेटी की बैठक लेते हुए शहर थाना सफीदों प्रभारी ईश्वर सिंह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सफीदों। पुलिस कोर्डिनेशन कमेटी की बैठक सोमवार को नगर के सिटी थाना मेशहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर के गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में नगर के जाम की स्थिति, अतिक्रमण, सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस पैट्रोलिंग व अवैध गेस्ट हाउस व बाईपास पर अवैध मीट की दुकानों के मुद्दे उठे। जिस पर शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने सभी सुझावों को अमल में लाने व समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने कहा कि त्यौहारी सीजन के मद्देनजर शहर में पुलिस की पैट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने दुकानदारों से कहा कि वे दुकान के बाहर स्टाल ना लगाएं क्योंकि ऐसा करने से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इसके अलावा जो वाहन चालक सड़क पर वाहन खड़ा करके दुकान में सामान लेने चला जाएगा तो उनके ऑनलाईन चालान किए जाएंगे। सड़क पर खरीददारी के लिए वाहन खड़े करके चले जाने से मार्ग अवरूद्ध होता है और ऐसी स्थिति किसी भी रूप में उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। वाहन चालकों को चाहिए कि वे किसी खुले स्थान पर गाड़ी खड़ी करके आएं और फिर बाजारों में खरीददारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed