{"_id":"68110d94b514c6d54f0cb1d7","slug":"patient-dies-in-metro-hospital-relatives-accuse-of-negligence-jind-news-c-199-1-sroh1006-133854-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मेट्रो अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मेट्रो अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Tue, 29 Apr 2025 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
29जेएनडी11-नागरिक अस्पताल में शव लेने के इंतजार में बैठे परिजन। संवाद
जींद। शहर के मेट्रो अस्पताल में एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस बाद परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सूचना मिलन पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्होंने पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। इस मामले में चिकित्सकों की लापरवाही हुई है। इसकी जांच सिविल सर्जन करेंगे। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
25 अप्रैल को सुंदरपुर गांव निवासी लगभग 52 वर्षीय राजेश को जींद के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। राजेश खेत में काम करते समय गिर गया था, जिससे उसकी एक हाथ की और एक पांव की हड्डी टूट गई थी। चिकित्सकों ने 26 अप्रैल को राजेश के हाथ की टूटी हड्डी का ऑपरेशन कर दिया था, लेकिन सूजन होने से पांव की हड्डी का ऑपरेशन रोक दिया गया था। मृतक राजेश के भाई वीरेंद्र का आरोप है कि मंगलवार सुबह 7:30 बजे राजेश को दिल का दौरा आया। उन्होंने अस्पताल के स्टाफ के माध्यम से चिकित्सक से बात की तो उन्होंने कहा कि जो इंजेक्शन दे रखे हैं, वह लगा दो। जब इन इंजेक्शनों से आराम नहीं आया तो करीब एक घंटे बाद उन्होंने दोबारा चिकित्सक से बात की। इस पर चिकित्सक ने कहा कि वह अपने समय पर आएंगे। इसके बाद चिकित्सक 11 बजे आया, लेकिन तब तक उसके भाई की मौत हो चुकी थी।
मरीज की मौत 10:30 बजे हुई। उन्होंने खुद करीब सवा आठ बजे अस्पताल का दौरा किया था। तब तक मरीज पूरी तरह से ठीक था। अस्पताल के चिकित्सक की तरफ से कोई लापरवाही नहीं हुई है। अस्पताल के चिकित्सकों ने अपनी ड्यूटी निष्ठा के साथ की है।
विज्ञापन
-डॉ. सुरेंद्र चौधरी, प्रशासक, मेट्रो अस्पताल
पुलिस के पास मेट्रो अस्पताल में एक मरीज के चिकित्सक की लापरवाही से मौत होने की शिकायत आई थी। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा दिया है। यह चिकित्सकों की जांच का विषय है। परिजनों की शिकायत को सिविल सर्जन के पास भिजवा दिया है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-विनोद कुमार, प्रभारी, सिविल लाइन थाना जींद