फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Patalkot Express will be canceled from 14th to 28th October

Railway: 14 से 28 अक्तूबर तक रद्द रहेगी पातालकोट एक्सप्रेस, भोपाल-इटारसी सेक्शन में होगा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य

Thu, 12 Oct 2023 01:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 12 Oct 2023 01:03 AM IST
सार

भोपाल-इटारसी सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छिंदवाड़ा एक्सप्रेस अगले दो सप्ताह तक रद्द रहेगी।

विज्ञापन
Patalkot Express will be canceled from 14th to 28th October
जंक्शन पर पहुंची पतालकोट एक्सप्रेस का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जींद से होकर गुजरने वाली पातालकोट एक्सप्रेस अगले दो सप्ताह तक रद्द रहेगी। ट्रेन के रद्द होने का कारण भोपाल-इटारसी सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग काम का होना बताया जा रहा है। इस ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी, क्योंकि इस ट्रेन में सुबह के समय सरकारी और निजी दफ्तरों में कर्मचारी जाते हैं।

विज्ञापन


14624 पातालकोट एक्सप्रेस 14 से 27 अक्तूबर और ट्रेन नंबर 14623 15 से 28 अक्तूबर तक रद्द रहेगी। हालांकि इससे पहले भी ट्रेन सितंबर माह में 12 सितंबर से लेकर एक अक्तूबर तक रद्द रही थी। अब 11 दिन बाद फिर से नॉन इंटरलॉकिंग के चलते इस ट्रेन को रद्द किया जा रहा है, जबकि त्योहारी सीजन में काफी लोग अपने घर जाने के लिए इस ट्रेन का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 14623 छिंदवाड़ा-फिरोजपुर ट्रेन छिंदवाड़ा की तरफ से सुबह 6 बजे जींद जंक्शन पर पहुंचती है। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद नरवाना, टोहाना, बठिंडा होते हुए 11 बजकर 25 मिनट पर फिरोजपुर कैंट पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ट्रेन नंबर 14624 सुबह चार बजकर 10 मिनट पर फिरोजपुर कैंट से चलती है, जो फरीदकोट, नरवाना, उचाना होते हुए आठ बजकर 56 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंचती है। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद रोहतक, बहादुरगढ़, नांगलोई, सकूरबस्ती, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, ललितपुर, भोपाल होते हुए सिओनी पहुंचती है।


भोपाल-इटारसी सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छिंदवाड़ा एक्सप्रेस अगले दो सप्ताह तक रद्द रहेगी। दोबारा से जैसे ही ट्रेन को बहाल करने का नोटिफिकेशन रेलवे की तरफ से आते ही अवगत करवा दिया जाएगा। -जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक, जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed