फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Passport office not opened in the district even after 58 years

Jind News: 58 साल बाद भी जिले में नहीं खुला पासपोर्ट ऑफिस

Wed, 31 Jul 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 31 Jul 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Passport office not opened in the district even after 58 years
30जेएनडी06 : डॉ. राजकुमार गोयल।
जींद। पंजाब से अलग होकर 1966 में हरियाणा राज्य बनने के साथ ही जींद जिला भी बन गया था। आज जींद को जिला बने 58 साल हो गए हैं, लेकिन यहां पर पासपोर्ट ऑफिस नहीं खुल पाया। जींद के बाद सोनीपत व कैथल जिला बने और उनमें यह सुविधा उपलब्ध करवा दी गई। ऐसा नहीं है कि लोगों ने प्रयास नहीं किए, लेकिन राजनीतिक लोगों के रुचि नहीं लेने के कारण यह सुविधा नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

जींद के लोगों को पासपोर्ट बनवाने, नवीनीकरण करवाने या किसी अन्य प्रकार की त्रुटि को ठीक करवाने के लिए अंबाला, सोनीपत या कैथल जाना पड़ता है। ऐसे में लोगों का समय व धन दोनों ही खराब होते हैं। जींद प्रदेश के उन सात जिलों में शामिल है, जो हरियाणा निर्माण के साथ ही बने थे। जींद को छोड़कर बाकी जिलों में पासपोर्ट की सुविधा उपलब्ध है। केंद्र की भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के समय काफी जिलों में पासपोर्ट ऑफिस खोले गए। सोनीपत और कैथल में भी इसी समय में खुले, लेकिन जींद में नहीं खुला। शहर के लोगों ने कई बार पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मांग की। स्कीम नंबर 19 में स्थित मुख्य डाकघर में ही रीजनल पासपोर्ट ऑफिस खोलने की कार्रवाई भी शुरू हुई थी। अधिकारियों ने इसके लिए निरीक्षण कर कहा था कि यहां पासपोर्ट ऑफिस खोला जा सकता है। इसके लिए सामान भी उपलब्ध हो गया था, लेकिन वह पासपोर्ट ऑफिस यहां के बजाय सोनीपत में खुल गया।
विज्ञापन

हर महीने एक हजार से ज्यादा आवेदन
जींद जिले से हर महीने एक हजार से ज्यादा लोग पासपोर्ट के लिए आवेदन कर रहे हैं। इनमें युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। इन लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए कैथल, अंबाला, पानीपत जाना पड़ता है। कई बार तो जयपुर, शिमला तक जाते हैं। जिस भी स्थान पर जल्द वेरिफिकेशन की तारीख मिलती है वहां पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 से ज्यादा पत्र लिखे
जींद विकास संगठन के प्रधान एवं अग्रवाल नेता डॉ. राजकुमार गोयल ने पासपोर्ट ऑफिस के लिए भारत सरकार को 200 से ज्यादा पत्र लिख चुके हैं। डॉ. राजकुमार गोयल ने सभी सांसदों से लेकर अधिकारियों तक को ज्ञापन दिए, लेकिन काम नहीं हुआ। डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि जींद के लिए पासपोर्ट ऑफिस मंजूर हो गया था। उसका सामान भी आ गया था, लेकिन वह सोनीपत में खोल दिया गया।


वर्जनजींद में पासपोर्ट ऑफिस खुलवाने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके लिए विदेश मंत्रालय से बात की जाएगी। जींद से बहुत बाद में बने जिलों में पासपोर्ट ऑफिस खुल गया है तो यहां पर क्यों नहीं खुल सकता। जल्द ही इसके लिए बातचीत की जाएगी। -सतपाल ब्रह्मचारी, सांसद, सोनीपत लोकसभा क्षेत्र।

30जेएनडी06 : डॉ. राजकुमार गोयल।

30जेएनडी06 : डॉ. राजकुमार गोयल।

30जेएनडी06 : डॉ. राजकुमार गोयल।

30जेएनडी06 : डॉ. राजकुमार गोयल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed