27जेएनडी26: रेलवे स्टेशन चौक पर लगाई गई दुकानदारों द्वारा मीठे ठंडे पानी की छबील। स्रोत : राहगीर
उचाना। नौ तपा शुरू होने के बाद बढ़ रहे तापमान से वाहन चालकों, राहगीरों को कुछ राहत मिले इसको लेकर शहर में अलग-अलग जगहों पर ठंडे मीठे पानी, जल जीरे के पानी की छबीले लगाई गई। पुराने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन चौक, राजकीय स्कूल उचाना कलां के पास माता के मंदिर के नजदीक सहित विभिन्न जगहों पर लगाई गई छबीलों पर राहगीरों, आमजन ने पानी पीकर अपनी प्यास को बुझाया। दीपक कापड़ो ने बताया कि हर बार गर्मी के मौसम में दुकानदार एकत्रित होकर रेलवे स्टेशन चौक पर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाते है। राहगीरों, वाहन चालकों को गर्मी से राहत मिले इसको लेकर उन्हें पानी पिलाया जाता है। पानी से बढ़कर कोई पुण्य नहीं होता है। गर्मी के मौसम में लोग पानी के कैंपर, मटके जगह-जगह पर रखते है ताकि गर्मी के मौसम में प्यास लोग बुझा सकें।