{"_id":"67eed4cc00da463df1086fca","slug":"passengers-will-get-food-and-drinks-at-fruit-shops-and-tea-stalls-jind-news-c-199-1-jnd1002-132544-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फ्रूट शॉप और टी स्टॉल की दुकानों पर मिलेगी यात्रियों को खाने-पीने की चीजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फ्रूट शॉप और टी स्टॉल की दुकानों पर मिलेगी यात्रियों को खाने-पीने की चीजें
Fri, 04 Apr 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी12-जींद बस स्टैंड परिसर की कैंटीन से सामान खरीदते हुए यात्री। संवाद
जींद। जींद, नरवाना, सफीदों बस स्टैंड परिसर में खाली पड़ी दुकानों की वीरवार को जींद के बस स्टैंड परिसर में बोली हुई, जिसमें 21 बोली दाताओं ने भाग लिया। जींद बस स्टैंड की दो दुकान, सफीदों में तीन दुकान और उचाना बस स्टैंड परिसर की पार्किंग की बोली हुई। जींद में एक फ्रूट शॉप 45 हजार रुपये महीना किराये पर चढ़ी। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने एक दुकान 10100 रुपये प्रति माह किराया पर ली। इसमें चाय, बिस्कुट और समोसे सहित खाने-पीने की हाथ से बनी वस्तुएं मिलेंगी।
इसके अलावा सफीदों में एक फ्रूट शॉप की दुकान 5600 रुपये, टी स्टॉल पांच हजार रुपये पर चढ़ी। इसके अलावा उचाना बस स्टैंड पर पार्किंग तीन हजार 50 रुपये प्रति माह किराये के तौर पर बोली छुटी। इस किराये में 18 प्रतिशत जीएसटी और बिजली बिल भी अलग से शामिल रहेगा। इस समय जींद बस स्टैंड परिसर में 17 में से पांच दुकान खाली पड़ी हैं, जिसमें से एक बड़ी कैंटीन भी शामिल है।
जबकि 24 मार्च को हुई बोली में जींद बस स्टैंड परिसर में छोटी कैंटीन बोली पर छुटी थी, जिसकी कीमत 63500 रुपये किराया है। इन दुकानों का अनुबंध 31 मार्च 2028 तक रहेगा। ऐसे में यात्रियों को अब खाने-पीने की चीजें आसानी से मुहैया होंगी। जींद डिपो की 168 बसों में हर रोज 16 हजार की संख्या में यात्री सफर करते हैं। लुधियाना, पटियाला, दिल्ली और गुरुग्राम जैसे रूटों पर दूसरे डिपो की बस भी जींद बस स्टैंड पर पहुंचती हैं, जो यात्री बस जींद रुकने पर कैंटीन से खाने-पीने का सामान लेते थे। अब छोटी कैंटीन और स्वयं सहायता समूह की दुकानों में यात्रियों के लिए खाने-पीने की चीजें मिल सकेंगी।
विज्ञापन
वीरवार को जींद, सफीदों और उचाना बस स्टैंड की खाली दुकानों की बोली हुई है। इसमें 21 बोली दाताओं ने भाग लिया। इस समय जींद बस स्टैंड परिसर में पांच दुकानें खाली पड़ी हैं। इसके अलावा नरवाना बस स्टैंड पर भी पार्किंग और एक दुकान खाली है। अब जो दुकान खाली रह गई हैं, उनकी बोली अब नौ अप्रैल को होगी।
-- सोमबीर, बिल्डिंग क्लर्क जींद बस स्टैंड।