फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Parliament Security Lapse: Brother told To Neelam - the whole country is with you, no need to panic

Parliament Security Lapse: नीलम से भाई बोला- आपके साथ पूरा देश, घबराने की जरूरत नहीं

Sat, 23 Dec 2023 11:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Dec 2023 11:20 PM IST
सार

अदालत में पेश करते समय नीलम को आवाज लगा भाई रामनिवास ने बोला। चार जनवरी को हाईकोर्ट में उनके वकील एफआईआर की कॉपी लेने के लिए बहस करेंगे। 

विज्ञापन
Parliament Security Lapse: Brother told To Neelam - the whole country is with you, no need to panic
नीलम। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

संसद भवन के बाहर स्मॉग फैलाने के आरोप में पकड़ी गई गांव घसो खुर्द निवासी नीलम को उसके भाई रामनिवास ने भरोसा दिलाया कि उसे घबराने की जरूरत नहीं है, उसके साथ पूरा देश खड़ा है। नीलम का 22 दिसंबर को दिल्ली पुलिस ने नारको टेस्ट भी करवाया। जब उसे दिल्ली में अदालत में पेश किया जा रहा था तो रामनिवास ने नीलम से यह बात कही।

विज्ञापन


हालांकि उसको नीलम से बात नहीं करने दी, लेकिन पास से गुजर रही नीलम को रामनिवास ने आवाज लगाकर यह बात कही। 29 दिसंबर को नरवाना में नीलम के समर्थन में विभिन्न किसान संगठनों, सामाजिक संगठनों और छात्र संगठनों द्वारा प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


नीलम के भाई ने बताया कि अभी उन्हें एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है। नीलम पर यूएपीए लगाया गया है या नहीं, इसकी भी जानकारी नहीं है। चार जनवरी को हाईकोर्ट में उनके वकील एफआईआर की कॉपी लेने के लिए बहस करेंगे। इसके बाद छह जनवरी को नीलम को फिर अदालत में पेश किया जाएगा। रामनिवास ने कहा कि नीलम ने बेरोजगारों की आवाज उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कोई अपराध नहीं किया है। पूरा देश नीलम के साथ खड़ा है। जल्द ही नीलम जेल से बाहर आएगी। रामनिवास ने कहा कि उनके घर प्रतिदिन लोग उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आ रहे हैं। पंजाब से भी काफी लोग उनका समर्थन करने आए हैं।


29 दिसंबर को नरवाना में होने वाले विरोध प्रदर्शन में हजाराें की संख्या में लोग भाग लेंगे। कई छात्र यूनियनों के लोग भी इस प्रदर्शन का हिस्सा रहेंगे। ज्ञापन के माध्यम से नीलम को बरी करने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed