{"_id":"66a9540d902ded948f0a42a4","slug":"parking-shed-built-in-municipal-corporation-office-by-spending-rs-10-lakh-jind-news-c-199-1-jnd1001-120752-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 10 लाख रुपये खर्च कर नपा कार्यालय में बनाया गया पार्किंग का शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 10 लाख रुपये खर्च कर नपा कार्यालय में बनाया गया पार्किंग का शेड
Wed, 31 Jul 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
नपा कार्यालय में बना पार्किंग शेड। संवाद
उचाना। नगरपालिका कार्यालय में वाहनों की पार्किंग पर शेड बनाने की मांग को पूरा करते हुए नपा ने 10 लाख रुपये खर्च किए हैं। नपा में पार्किंग शेड तैयार हो गया है। यहां पर मोबाइल टॉयलट पर भी पांच लाख रुपये खर्च किए गए हैं। वाहन चालकों को पार्किंग शेड बनने से राहत मिली है। अब गर्मी, बारिश के मौसम में वो अपने वाहन को शेड के नीचे खड़ा कर नपा कार्यालय में अपने काम के लिए जा सकते हैं।
संदीप, अनिल, राजू ने कहा कि नपा में पार्किंग शेड नहीं होने के चलते जगह-जगह वाहनों को खड़ा करना पड़ता था। गर्मी, बारिश के मौसम में वाहनों को खड़ा करने में परेशानी होती थी। अब शेड बनने से वाहन चालक अपनी गाड़ियों को यहां खड़ा कर सकेंगे। नपा जेई सत्यवान ने बताया कि 10 लाख रुपये पार्किंग शेड एवं पांच लाख रुपये मोबाइल टॉयलट पर खर्च किए गए हैं।