फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Parking facilities at the hospital are ineffective, with over 500 vehicles parked in front of the buildings.

Jind News: अस्पताल में पार्किंग की सुविधा बेअसर, भवनों के सामने खड़े रहते हैं 500 से ज्यादा वाहन

Mon, 07 Sep 2026 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Parking facilities at the hospital are ineffective, with over 500 vehicles parked in front of the buildings.
06जेएनडी30: इमरजेंसी के गेट पर खड़ी की गई बाइक। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में मरीजों और उनके साथ आने वाले लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपये की लागत से तैयार की गई नई पार्किंग का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। पार्किंग खाली पड़ी रहती है जबकि अस्पताल के नए और पुराने दोनों भवनों के सामने प्रतिदिन 500 से ज्यादा बाइक और गाड़ियां खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन

वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण अस्पताल परिसर में आवागमन प्रभावित हो रहा है और मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले अधिकांश लोग अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा करने के बजाय भवनों के सामने ही ले जाते हैं। इससे ओपीडी और अन्य विभागों के आसपास दिनभर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन

नई पार्किंग का निर्माण होने के बावजूद उसका अपेक्षित उपयोग नहीं होने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से वाहनों को पार्किंग में खड़ा करवाने के लिए प्रभावी व्यवस्था नहीं बनाई गई है। सबसे ज्यादा परेशानी इमरजेंसी गेट के आसपास वाहन खड़े होने से हो रही है। इस स्थान से एंबुलेंस का लगातार आवागमन रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही गंभीर मरीजों को स्टेचर के माध्यम से अंदर ले जाने और बाहर लाने के लिए रास्ता खुला रहना जरूरी है। इसके बावजूद यहां अस्पताल के कर्मचारियों से लेकर उपचार के लिए आने वाले लोग बाइक और कार खड़ी कर देते हैं। इससे जरूरत के समय एंबुलेंस को गेट तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है।
अस्पताल परिसर में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ने के बावजूद पार्किंग व्यवस्था का सही तरीके से पालन नहीं कराया जा रहा। नए भवन के सामने भी दिनभर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की कतार लगी रहती है। इससे मरीजों के लिए रास्ता संकरा हो जाता है।

वर्जन
वाहनों को पार्किंग में खड़ा करवाने के लिए व्यवस्था लागू करवाई जाएगी। इसके लिए अस्पताल के गार्डों की ड्यूटी लगवाकर वाहनों को दोनों भवनों के आगे से हटवाया जाएगा।
-डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed